फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp to launch month long seva sankalp abhiyan marking pm modis 25 years in public office

सत्ता में नरेंद्र मोदी के 25 साल: PM के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, एक महीने तक चलेंगे कार्यक्रम

Sat, 22 Aug 2026 06:56 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Sat, 22 Aug 2026 06:56 PM IST
सार
Register For Event

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा देशभर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन से होगी।

विज्ञापन
bjp to launch month long seva sankalp abhiyan marking pm modis 25 years in public office
भाजपा शुरू करेगी सेवा संकल्प अभियान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

BJP Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा देश भर में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान शुरू करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान हर साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा का विस्तार होगा।
विज्ञापन


विनोद तावड़े ने कहा, 'हर साल भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देश भर में सेवा पखवाड़ा मनाती है। मोदी जी का व्यक्तित्व ऐसा है कि वे हर पल सेवा में लगे रहते हैं। स्वाभाविक रूप से पिछले कुछ वर्षों से भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रही है।'
विज्ञापन


पीएम मोदी का राजनीतिक सफर
विनोद तावड़े ने बताया कि 7 अक्टूबर 2021 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस साल 7 अक्टूबर को उस ऐतिहासिक अवसर के 25 साल पूरे हो जाएंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने सेवा पखवाड़ा के साथ साथ एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा सेतु अभियान में क्या होगा?
पार्टी इस दौरान सेवा सेतु अभियान भी चलाएगी। इसके तहत उन लोगों की मदद की जाएगी जो दस्तावेजों की कमी या अन्य समस्याओं के कारण सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। तावड़े ने बताया कि ब्लाक स्तर पर 15 दिनों तक संबंधित विभागों के अधिकारी जरूरी कागजों के साथ मौजूद रहेंगे।

विनोद तावड़े ने कहा, 'अगर किसी का नाम आयुष्मान योजना में छूट गया है, तो वह वहां आकर फार्म भर सकता है। अगर पीएम किसान सम्मान निधि में कोई दिक्कत है, तो उसे इन दिनों में ठीक कराया जा सकता है। सेवा सेतु अभियान के जरिए सभी को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास होगा।'

युवाओं के लिए क्या विशेष
भाजपा इस दौरान नेशनल इनोवेशन चैलेंज भी आयोजित करेगी। इसका मकसद युवाओं को स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए शोध और नवाचार के लिए प्रोत्साहित करना है। ब्लाक, जिला और राज्य स्तर पर युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बड़े राज्यों में ऐसे कार्यक्रम प्रमुखता से होंगे।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
अभियान के तहत आंगनवाड़ी सम्मान और मातृ संवाद कार्यक्रम भी होगा। देश भर के 14 लाख से ज्यादा केंद्रों पर जाकर भाजपा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। तावड़े ने कहा कि सरकारी योजनाओं को जमीन पर आखिरी बच्चे तक पहुंचाने में इन कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका होती है।


पार्टी ने सेवा में मेरा योगदान नाम से एक पहल शुरू की है। इसमें युवाओं से अपील की जाएगी कि वे सेवा का कोई काम करें और उसकी रील बनाकर साझा करें। इससे दूसरे लोग भी प्रेरित होंगे। इसमें सफाई अभियान, पौधरोपण और टीबी मुक्त अभियान जैसे काम शामिल हो सकते हैं। विनोद तावड़े ने कहा, 'भाजपा आने वाले दिनों में राज्य और जिला स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित करेगी। 31 अगस्त तक राज्यों में और उसके बाद जिलों में बैठकें होंगी। भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का काम करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed