फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   rahul gandhi pune chhatron ki goonj pawan khera conspiracy rohit pawar bjp abvp nsui clash

पुणे में राहुल के कार्यक्रम से पहले संग्राम: ABVP-NSUI भिड़े, खेड़ा और रोहित पवार ने BJP को घेरा; क्या विवाद?

Sat, 22 Aug 2026 05:01 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, पुणे/ मुंबई।
पीटीआई, पुणे/ मुंबई। Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 22 Aug 2026 05:01 PM IST
सार
Register For Event

राहुल गांधी के छात्र संवाद कार्यक्रम से पहले पुणे में छात्र राजनीति गरमा गई है। एबीवीपी-एनएसयूआई की झड़प के बाद कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) ने भाजपा पर कार्यक्रम बिगाड़ने और छात्राओं को डराने के आरोप लगाए हैं। क्या है पूरा मामला? जानिए...
 

विज्ञापन
rahul gandhi pune chhatron ki goonj pawan khera conspiracy rohit pawar bjp abvp nsui clash
राहुल गांधी , नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राहुल गांधी के पुणे में होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश चल रही है। वहीं, एनसीपी (शरद पवार) के नेता रोहित पवार ने भी भाजपा पर कार्यक्रम बिगाड़ने की कोशिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन


लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार शाम 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में छात्राओं से संवाद करने वाले हैं। कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल परिसर में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को 50 से 60 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


युवाओं में सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ गुस्सा है: पवन खेड़ा
पवन खेड़ा ने कहा कि सिर्फ पुणे और महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि पूरे देश के युवाओं में सत्ता में बैठे लोगों के खिलाफ गुस्सा है। उन्होंने कहा कि इतिहास बताता है कि जब युवा नाराज होते हैं तो बदलाव लाते हैं। खेड़ा के मुताबिक, पुणे में भी युवाओं के गुस्से की आवाज साफ सुनाई दे रही है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम को मिल रही प्रतिक्रिया से राज्य सरकार घबरा गई है। उन्होंने दावा किया कि जब कोई युवा महिला अपनी आवाज उठाती है तो उसे निशाना बनाया जाता है। उसके कपड़ों और चरित्र पर टिप्पणियां की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लड़कियों के हॉस्टल में घुसकर छात्राओं को डराने का आरोप लगाया। खेड़ा ने दावा किया कि कुछ छात्राओं को माफी के वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रवृत्ति के फंड से जुड़े मुद्दे को कुछ छात्राएं राहुल गांधी के सामने उठाना चाहती थीं।

यह भी पढ़ें: गोरखा मुद्दे पर ‘फाइनल डील’ की तैयारी: शाह की बैठक के बाद MHA ने बनाई कमेटी, दार्जिलिंग से दिल्ली तक हलचल तेज


एबीवीपी ने क्या आरोप लगाए? 
झड़प को लेकर एबीवीपी का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता सीओईपी की छात्राओं पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए पंजीकरण का दबाव बना रहे थे। दूसरी ओर, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली दो छात्राओं को हॉस्टल में बंद कर धमकाया गया।

भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई है: रोहित पवार
भाजपा राहुल गांधी से डरी हुई नजर आ रही है और इसी वजह से 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने कथित तौर पर छात्राओं को बंद कर धमकाया, वे खुले घूम रहे हैं, जबकि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को परेशान करने के लिए उनके खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के राहुल गांधी की राजनीति को 'नौटंकी' बताए जाने पर पवार ने कहा कि राहुल गांधी तानाशाही सरकार के खिलाफ निडर होकर सच और न्याय की आवाज उठा रहे हैं और लोगों की बात सुन रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed