फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Child's play for me, Rahul may need training: 'Khiladi' Rijiju on swimming in Arunachal rivers

'अरुणाचल की नदियों में तैरना बच्चों का खेल': किरेन रिजिजू ने राहुल पर कसा तंज, बोले- उनको ट्रेनिंग की जरूरत

Sun, 23 Aug 2026 04:09 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sun, 23 Aug 2026 04:09 PM IST
सार
Register For Event

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदी में तैराकी का वीडियो साझा कर राहुल गांधी पर मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसी तैराकी उनके लिए बचपन से ही सामान्य है, जबकि राहुल को इसके लिए ट्रेनिंग की जरूरत पड़ सकती है। इस दौरान उन्होंने गहरी और तेज नदियों में बिना तैरना जाने उतरने से लोगों को सावधान भी किया।

विज्ञापन
Child's play for me, Rahul may need training: 'Khiladi' Rijiju on swimming in Arunachal rivers
किरेन रिजिजू और राहुल गांधी (बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा करते हैं। वह तैराकी और जिउ-जित्सु जैसी गतिविधियों का भी जिक्र कर चुके हैं। अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में उतरने से पहले प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। हालांकि, किरेन रिजिजू ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सीएम फडणवीस राहुल गांधी पर हमलावर: बोले- उनका महिला सशक्तीकरण का रुख पाखंडी, कांग्रेस को बताया दिशाहीन दल
विज्ञापन


मैं अरुणाचल का खिलाड़ी हूं- रिजिजू
किरेन रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कई लोग उनकी तैराकी की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह बचपन से ही सामान्य गतिविधि रही है। उन्होंने खुद को अरुणाचल का खिलाड़ी बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां उनके लिए बच्चों के खेल जैसी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहरी नदियों में उतरने से पहले सावधानी जरूरी
किरेन रिजिजू ने लोगों को चेतावनी भी दी कि अगर किसी को तैरना नहीं आता है तो उसे गहरे पानी में नहीं उतरना चाहिए। उन्होंने कहा कि अरुणाचल प्रदेश की नदियां काफी बड़ी और गहरी हैं और इनमें कई लोग डूब चुके हैं। उन्होंने एक अन्य वीडियो में समझाया कि तेज बहाव वाली नदी में तैरना स्विमिंग पूल या शांत पानी में तैरने से बिल्कुल अलग होता है। उनके मुताबिक, तेज बहाव वाली नदी में तैरते समय सिर पानी से ऊपर रखना चाहिए और शरीर को ज्यादा सीधा रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता वाली तैराकी में शरीर को सीधा रखने का तरीका अलग होता है। किरेन रिजिजू ने इसी अंदाज में कहा, 'मैं यहां का खिलाड़ी हूं'।


राहुल-रिजिजू के बीच पहले भी हो चुकी है फिटनेस पर बातचीत
राहुल गांधी और किरेन रिजिजू के बीच फिटनेस को लेकर पहले भी मजाकिया बातचीत हो चुकी है। पिछले साल दिसंबर में किरेन रिजिजू ने संसद में राहुल गांधी के साथ हुई बातचीत का वीडियो साझा किया था। उन्होंने उस समय कहा था कि बातचीत राजनीति पर नहीं, बल्कि फिटनेस पर हुई है। बताया गया कि राहुल गांधी ने किरेन रिजिजू से उनके व्यायाम के बारे में पूछा था और साथ में वर्कआउट करने का सुझाव दिया था। दोनों के बीच मार्शल आर्ट को लेकर भी बातचीत हुई थी। राहुल गांधी ने जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग साथ करने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें- Mumbai: मुंबई में एनआरआई लड़की के हिट-एंड-रन मामले में बाइकर गिरफ्तार, इंजीनियरिंग का छात्र निकला आरोपी

जिउ-जित्सु को लेकर भी हुई थी नोकझोंक
फरवरी में बजट सत्र के दौरान राहुल गांधी ने लोकसभा में किरेन रिजिजू के साथ हुई इसी बातचीत का जिक्र किया था। उन्होंने बताया था कि किरेन रिजिजू ने उनसे पूछा था कि वह खुद को फिट कैसे रखते हैं। राहुल ने उन्हें अपने जिउ-जित्सु अभ्यास के बारे में बताया था। इसके बाद जून में किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को उनके 56वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं। जवाब में राहुल गांधी ने मजाकिया अंदाज में पूछा था कि दोनों की जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग कब होगी। अब अरुणाचल की नदी में किरेन रिजिजू की तैराकी के वीडियो और राहुल गांधी के संदर्भ ने दोनों नेताओं के बीच फिटनेस को लेकर चल रही ये हल्की नोकझोंक फिर चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed