फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi manipuri musician vikram singh murder kilokari

शोर रोकने निकले थे विक्रम, लौटकर नहीं आए: दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर हत्या, आखिर हुआ क्या?

Tue, 08 Sep 2026 08:55 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 08 Sep 2026 08:55 AM IST
सार
Register For Event

दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उन्होंने घर के बाहर शोर मचाने और शराब पीने का विरोध किया था, जिसके बाद उन पर हमला हुआ। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पूर्वोत्तर के संगठनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों को सजा देने की मांग की है।
 

विज्ञापन
delhi manipuri musician vikram singh murder kilokari
मणिपुरी संगीतकार की हत्या - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के किलोकरी गांव में मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि विक्रम ने अपने फ्लैट के बाहर शोर मचाने और शराब पीने का विरोध किया था। इसके बाद वहां मौजूद डिलीवरी कर्मियों और ढाबा कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया। आरोपियों ने विक्रम को मुक्कों और घूंसों से बुरी तरह पीटा। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका बेटा याइफाबा उन्हें तुरंत होली फैमिली अस्पताल ले गया। इलाज के दौरान विक्रम की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


विक्रम ने किस बात का विरोध किया था?
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, विक्रम अपने घर के सामने हो रहे शोर-शराबे से परेशान थे। वहां डिलीवरी बॉय और ढाबा कर्मचारी मौजूद थे। आरोप है कि वहां शराब भी पी जा रही थी। विक्रम ने शोर और शराब पीने का विरोध किया। इसके बाद बात बढ़ गई और उन पर हमला कर दिया गया। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि पुलिस को विक्रम से मारपीट की पीसीआर कॉल मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि विक्रम पर हमला करने वालों में डिलीवरी कर्मी और ढाबा कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
  • विक्रम ने घर के बाहर शोर-शराबे पर आपत्ति जताई थी। शराब पीने का विरोध करने के बाद विवाद बढ़ने का आरोप है।
  • मारपीट में विक्रम को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी मौत हो गई।

कौन हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी?
सनलाइट कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें भरत कुमार, प्रमोद, रमजान खान, दीपांशु, मोहन विश्वकर्मा, विजय और मन्नू शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 36 साल के बीच है। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी अलग-अलग ढाबों और फूड स्टॉल पर काम करते हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साजिश: आतंकियों ने किया कोर्स, जैश मुख्यालय में दो माह का कोर्स; एक साथ कई ड्रोन हमले की फिराक में पाकिस्तान


कौन थे विक्रम सिंह ?
सी. विक्रम सिंह मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम थे। वह गिटार बजाते थे और कई बैंड के साथ काम कर चुके थे। विक्रम ने अल्ट्रा वाइर्स, फीनिक्स और ईस्टर्न डार्क जैसे बैंड के साथ गिटार बजाया था। वह मशहूर मणिपुरी गायिका चोंगथम कमला के सबसे बड़े बेटे थे। विक्रम लंबे समय से किलोकरी में रह रहे थे। वह मैतेई समुदाय से ताल्लुक रखते थे। उनकी मौत के बाद पूर्वोत्तर के संगठनों ने घटना पर दुख और विरोध जताया है।

घटना के बाद क्या प्रतिक्रिया सामने आई?
दिल्ली यूनिवर्सिटी की नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स सोसाइटी ने विक्रम की मौत पर दुख जताया। संगठन ने घटना को बेमतलब की हिंसा बताया। साथ ही अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की अपील की गई। संगठन ने दोषियों को सजा दिलाने की मांग भी की। वहीं, पूर्वोत्तर के संगठनों ने घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। फिलहाल पुलिस सात गिरफ्तार आरोपियों और हिरासत में लिए गए नाबालिग से जुड़े मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed