फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   economist jean drze statement jantar mantar protest delhi

'सरकार डरी हुई है, उनका अधिकार छीना जा रहा': दिल्ली प्रदर्शन पर बोले मशहूर अर्थशास्त्री, और क्या कहा?

Sat, 10 Oct 2026 02:36 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 10 Oct 2026 02:36 PM IST
सार
Register For Event

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर अर्थशास्त्री जीन द्रेज ने कहा कि सरकार की अत्यधिक ताकत का प्रदर्शन उसका डर दिखाता है, क्योंकि जनता समझ रही है कि उनसे वोट का अधिकार छीना जा रहा है।

विज्ञापन
economist jean drze statement jantar mantar protest delhi
मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के जवान और अर्धसैनिक बल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने 10 अक्तूबर यानी आज विरोध प्रदर्शन बुलाया है। इस प्रदर्शन में जाने माने अर्थशास्त्री जीन द्रेज भी शामिल हुए। प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, 'उन सभी लोगों की ओर से जो यहां नहीं पहुंच पाए हैं, क्योंकि यहां जरूरत से कहीं ज्यादा ताकत का प्रदर्शन किया गया है, यह पूरी तरह से अनुपात से बाहर है।' उन्होंने कहा कि सरकार के इतने डरे होने की वजह हिंसा या सुरक्षा का कोई खतरा नहीं है, बल्कि सरकार को इस बात का डर है कि देश के लोग यह समझ जाएंगे कि उनसे वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है।
विज्ञापन

 
नेहा बोरा, ममता समेत कई पुलिस हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान यूट्यूबर ध्रुव राठी, ममता बनर्जी, अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। नेहा बोरा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मनीष सिसोदिया और पंजाब आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात: सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन के बीच अहमदाबाद में सीजेपी कार्यकर्ता नजरबंद, राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द

पुलिस ने क्या कहा?
अभिजीत दिपके को आईजीआई हवाई अड्डे पर विमान के अंदर से ही पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारियों के विमान में दाखिल होते ही हंगामे की स्थिति बन गई थी। पुलिस और सीजेपी नेताओं के बीच तीखी बातचीत के बाद तीनों को हिरासत में लिया गया। पुलिस के विमान में पहुंचने पर अभिजीत दिपके ने कहा, 'मैं यहां गिरफ्तार होने ही आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।' हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तारी नहीं, हिरासत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed