{"_id":"6ac73dd9f608f98ba90a7e6a","slug":"karnataka-congress-protests-black-day-rahul-gandhi-detained-election-commission-protest-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, काला दिवस का किया आह्वान; केपीसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: राहुल गांधी की हिरासत पर भड़की कांग्रेस, काला दिवस का किया आह्वान; केपीसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा?
Thu, 08 Oct 2026 12:23 PM IST
अमन मौर्या
पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक
पीटीआई, बंगलूरू, कर्नाटक
Published by: अमन मौर्या
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:23 PM IST
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस आज 'काला दिवस' मना रही है। कर्नाटक केपीसीसी के आह्वान पर राज्यभर में विरोध-प्रदर्शन कर सीईसी के इस्तीफे की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
केपीसीसी अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) गुरुवार यानी आज पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी के उस देशव्यापी आह्वान का हिस्सा है जिसके तहत कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पार्टी नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में भारतीय लोकतंत्र के लिए 'काला दिवस' मनाया जा रहा है। यह विरोध प्रदर्शन राज्य, जिला और ब्लॉक/मंडल स्तर पर होगा। मुख्य प्रदर्शन यहां क्वीन्स रोड स्थित कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से है। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पूरे कर्नाटक में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (बीसीसी) कार्यालयों में भी आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ओडिशा में इंडिया गठबंधन का बंद: राज्य में सड़कें जाम, थमे पहिये; जानें किन प्रमुख मांगों पर अड़ा है विपक्ष
विज्ञापन
विपक्ष ने क्या आरोप लगाए?
बता दें कि चुनाव आयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान विपक्षी नेताओं को हिरासत में लिए जाने और उनके साथ कथित बदसलूकी के बाद कांग्रेस ने आठ अक्तूबर को 'काला दिवस' घोषित किया था। केपीसीसी ने कहा, 'विपक्ष के नेता और चुने हुए प्रतिनिधियों पर हमला असल में संविधान पर हमला है।' पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और चुनावी व्यवस्था की पूरी ईमानदारी बहाल करने की अपनी मांग दोहराई है। केपीसीसी अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता और चुनावी ईमानदारी बहाल नहीं हो जाती, तब तक कांग्रेस यह लड़ाई जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें: 'बंदूक की नोक पर रोके गए सांसद': संजय राउत ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; निर्वाचन आयोग पर क्या बोले
अधिकारियों ने क्या कहा?
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत लगभग 90 लोगों को हिरासत में लिया था। कांग्रेस नेताओं को जंतर-मंतर की ओर विरोध प्रदर्शन के लिए जाने से रोका गया था। हिरासत में लेने के बाद उन्हें अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रात आठ बजे के कुछ देर बाद पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ओडिशा में इंडिया गठबंधन का बंद: राज्य में सड़कें जाम, थमे पहिये; जानें किन प्रमुख मांगों पर अड़ा है विपक्ष
विज्ञापन
ವಿರೋಧ ಪಕ್ಷಗಳು ಹಾಗೂ ಚುನಾಯಿತ ಪ್ರತಿನಿಧಿಗಳ ಮೇಲೆ ದೆಹಲಿಯಲ್ಲಿ ನಡೆದಿರುವ ಹಲ್ಲೆ ಖಂಡಿಸಿ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಪಕ್ಷ ಘೋಷಿಸಿರುವ “ಪ್ರಜಾಪ್ರಭುತ್ವದ ಕರಾಳ ದಿನ” ಪ್ರತಿಭಟನೆ ಅಂಗವಾಗಿ ಕೆಪಿಸಿಸಿ ಅಧ್ಯಕ್ಷರಾದ @HariprasadBK2 ಅವರ ನೇತೃತ್ವದಲ್ಲಿ ಪಕ್ಷದ ಕಚೇರಿ ಮುಂದೆ ಪ್ರತಿಭಟನೆ ನಡೆಸಲಾಯಿತು. ಎಐಸಿಸಿ ಕಾರ್ಯದರ್ಶಿ ಗೋಪಿನಾಥ್ ಪಳನಿಯಪ್ಪನ್ ಸೇರಿದಂತೆ ಪಕ್ಷದ ಪದಾಧಿಕಾರಿಗಳು ಹಾಗೂ ಕಾರ್ಯಕರ್ತರು ಭಾಗಿಯಾಗಿದ್ದರು.
— Karnataka Congress (@INCKarnataka) October 8, 2026