फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Cook arrested molesting female students ashram school accused previously implicated POCSO case

महाराष्ट्र: आश्रम स्कूल में 22 छात्राओं से छेड़छाड़, रसोइया गिरफ्तार, पहले भी पॉक्सो केस में फंसा था आरोपी

Fri, 28 Aug 2026 10:49 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 28 Aug 2026 10:49 AM IST
सार
Register For Event

ठाणे के शाहपुर स्थित सरकारी आश्रम स्कूल में 22 नाबालिग छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के आरोप में रसोइए को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर पहले भी पॉक्सो के तहत मामला दर्ज हो चुका था। 

विज्ञापन
Maharashtra Cook arrested molesting female students ashram school accused previously implicated POCSO case
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

ठाणे जिले के एक सरकारी आश्रम स्कूल में काम करने वाले एक रसोइए को इस सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। रसोइए पर 22 नाबालिग छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप है। वह एक आदतन अपराधी था, जिसे पहले भी पॉक्सो के तहत जेल भेजा गया था। बाद में बहाल कर दिया गया था। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। 

विज्ञापन

पहले भी ऐसे अपराध के लगे हैं आरोप
शाहपुर के टेम्बा स्थित आश्रम स्कूल में काम करने वाला आरोपी गणपत गाव्लि एक आदतन अपराधी था। उस पर अघाई स्थित एक आश्रम स्कूल में इसी तरह के अपराध का आरोप लग चुका था। यह बात शाहपुर स्थित एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) की परियोजना अधिकारी (पीओ) तेजस्विनी आर गलांडे ने कही।

विज्ञापन

परियोजना अधिकारी ने क्या बताया? 
उन्होंने कहा, 'गावली, जिनकी सेवानिवृत्ति में केवल 10 महीने बचे थे। उन्हें पहले भी अघाई के एक अन्य आश्रम स्कूल में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और उस समय उन्हें निलंबित भी किया गया था। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें कैसे और किसने बहाल किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना कब की है? 
टेम्बा के स्कूल में पीड़ित छात्रों ने सबसे पहले 24 अगस्त को अधिकारियों से शिकायत की, जिसके बाद अधीक्षक ने मामले को प्रधानाध्यापक के पास भेज दिया, जिन्होंने तुरंत जनजातीय विकास विभाग को पत्र लिखा। उन्होंने बताया कि शाहपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गलांडे ने कहा, 'यह तथ्य स्पष्ट है कि वह ऐसे कृत्यों में शामिल है, क्योंकि यह उम्मीद नहीं की जाती है कि 17 से 18 लड़कियां स्वतंत्र रूप से एक ही कहानी सुनाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, गाव्लि को पहले अघाई आश्रम स्कूल में छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद, उन्हें मुरबाद के मोरोशी आश्रम स्कूल में तैनात किया गया था, जिसके बाद हाल ही में उनका तबादला टेम्बा कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed