फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahua Moitra Targets Election Commission Over West Bengal Voter List Drive

'नौटंकी मत करो, वोट चोरों जेल जाओगे': महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग पर साधा निशाना, मतदाता सूची को लेकर उठाए सवाल

Tue, 13 Oct 2026 11:46 PM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 13 Oct 2026 11:46 PM IST
सार
Register For Event

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के अभियान को लेकर महुआ मोइत्रा ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने वैध मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया। आयोग की पहल पर उन्होंने सवाल क्यों उठाए? जानिए...

विज्ञापन
Mahua Moitra Targets Election Commission Over West Bengal Voter List Drive
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए और अब उन्हें दोबारा जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए तीखी टिप्पणी की।

विज्ञापन


'नौटंकी मत कीजिए, वोट चोरों जेल जाओगे'
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा "भाजपा के लिए वोट चोरी करने और लाखों वैध मतदाताओं के नाम अवैध रूप से रद्द करने के बाद कृपया यह नौटंकी मत कीजिए। वोट चोरों, आप जेल जाओगे।"
विज्ञापन


टीएमसी सांसद ने इस टिप्पणी के जरिए मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वैध मतदाताओं के नाम हटाए गए और अब उन्हें फिर से जोड़ने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पात्र मतदाताओं के लिए शुरू किया अभियान
दरअसल, पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने 12 अक्टूबर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य के सभी 24 जिला निर्वाचन अधिकारियों ने अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। इसके लिए राज्यभर में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि पात्र मतदाताओं को सूची में नाम शामिल कराने में मदद मिल सके।

शिकायत के लिए इन अधिकारियों से कर सकते हैं संपर्क
सीईओ कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए लोग संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ), सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (एईआरओ), निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) या जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) से संपर्क कर सकते हैं। कार्यालय ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से बाहर न रहे।


महुआ के आरोपों पर आयोग की प्रतिक्रिया नहीं
महुआ मोइत्रा की टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। टीएमसी सांसद ने चुनाव आयोग की पहल पर सवाल उठाते हुए पहले नाम हटाने और फिर उन्हें जोड़ने के अभियान पर आपत्ति जताई है। फिलहाल, महुआ मोइत्रा की टिप्पणी पर चुनाव आयोग या पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed