फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Manipur: Gunfight Erupts Between Two Armed Groups in Kangpokpi, Primary School Set Ablaze

मणिपुरः दो गुटों में गोलीबारी, 30 मिनट तक हुई फायरिंग; कांगपोकपी में प्राथमिक स्कूल फूंका, क्यों भड़की हिंसा?

Mon, 07 Sep 2026 03:18 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 07 Sep 2026 03:18 PM IST
सार
Register For Event

* ल्हुंजांग गांव में सुबह पांच बजे शुरू हुई गोलीबारी करीब 30 मिनट तक चली। 
* हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन
Manipur: Gunfight Erupts Between Two Armed Groups in Kangpokpi, Primary School Set Ablaze
मणिपुर में हिंसा (फाइळ फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सोमवार सुबह दो हथियारबंद गुटों के बीच गोलीबारी के बाद एक प्राथमिक स्कूल को आग के हवाले कर दिया गया। घटना ल्हुंजांग गांव में आईटी रोड के पास हुई। करीब 30 मिनट तक चली गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी के बाद हथियारबंद लोगों ने गांव के पास स्थित ल्हुंजांग प्राथमिक विद्यालय में कथित तौर पर आग लगा दी। आग में स्कूल की पूरी इमारत जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन


सुबह पांच बजे शुरू हुई गोलीबारी
पुलिस के मुताबिक, चावलवा थाना क्षेत्र से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ल्हुंजांग गांव में सोमवार सुबह करीब पांच बजे गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस का कहना है कि हथियारबंद लोग कथित तौर पर गांव पर हमला करने के इरादे से पहुंचे थे। गांव में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
विज्ञापन


करीब 40 लोगों की आबादी वाले इस गांव में मणिपुर राइफल्स के जवानों के साथ भारतीय रिजर्व बटालियन के विस्थापित कर्मियों की सुरक्षा चौकियां भी हैं। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल को बनाया निशाना
गोलीबारी खत्म होने के बाद हथियारबंद लोगों ने पास स्थित ल्हुंजांग प्राथमिक विद्यालय में आग लगा दी और वहां से पीछे हट गए। आग में स्कूल की पूरी इमारत जल गई। पुलिस ने अभी तक आगजनी में शामिल लोगों की पहचान या उनके किसी संगठन से संबंध की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बल इलाके में स्थिति पर नजर रख रहे हैं और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


हिंसा के बीच शिक्षा व्यवस्था पर चिंता 
कांगपोकपी में लगातार सामने आ रही हिंसक घटनाओं के बीच प्राथमिक विद्यालय में आगजनी ने नागरिक ढांचे और बच्चों की शिक्षा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताजा घटना ऐसे समय हुई है, जब जिले में पिछले कुछ दिनों से हथियारबंद हमलों और आगजनी की घटनाएं सामने आती रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed