फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi Challenges PM Modi to Open Debate, Says He Became PM With Foreign Support

'मैं जानता हूं आप डरते हो': राहुल ने पीएम मोदी को दी खुली बहस की चुनौती; बोले- विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने

Mon, 02 Nov 2026 05:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 02 Nov 2026 05:15 PM IST
सार
Register For Event

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में आने और अब भी उसी के सहारे प्रधानमंत्री बने रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने खुली बहस की चुनौती भी दी। राहुल ने प्रधानमंत्री के उस बयान से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं, जिसमें देश को बांटने वाली ताकतों और सोशल मीडिया पर अफवाहों का जिक्र है। आखिर इन तस्वीरों के जरिए राहुल क्या संदेश देना चाहते हैं? आइए, विस्तार से जानते हैं उन्होंने पीएम मोदी पर क्या निशाना साधा...

विज्ञापन
Rahul Gandhi Challenges PM Modi to Open Debate, Says He Became PM With Foreign Support
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी पर विदेशी मदद के सहारे सत्ता में बने रहने का आरोप लगाकर राजनीतिक विवाद तेज कर दिया। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और अब भी इसी मदद के सहारे इस पद पर बने हुए हैं। उन्होंने देश की आर्थिक व्यवस्था और विदेशी सोशल मीडिया को लेकर भी सवाल उठाए। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा कि वह किसी भी मंच पर और किसी भी समय उनसे चर्चा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री इसलिए बहस के लिए नहीं आएंगे, क्योंकि वह जानते हैं कि राहुल उनके बारे में क्या जानते हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, 'मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए। आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं।' राहुल ने आगे आरोप लगाया कि देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण और समर्थन में है। उन्होंने यह भी दावा किया कि विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।
विज्ञापन




राहुल ने मुख्य रूप से कौन सी बातें उठाईं?
  • प्रधानमंत्री को विदेशी मदद मिलने का आरोप।
  • देश की आर्थिक व्यवस्था पर विदेशी नियंत्रण का दावा।
  • विदेशी सोशल मीडिया के प्रधानमंत्री के समर्थन में होने की बात।
  • इन मुद्दों पर प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती।

राहुल ने प्रधानमंत्री को बहस के लिए क्या चुनौती दी?
राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने लिखा, 'मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं। कोई भी मंच, किसी भी समय। हिम्मत है तो आइए।' राहुल ने बहस के लिए न तो किसी खास जगह का नाम लिया और न ही कोई तारीख या समय तय किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी मंच पर आने की चुनौती दी। इसके बाद राहुल ने कहा, 'आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं।' इस तरह उन्होंने बहस की चुनौती के साथ प्रधानमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वह उनके पास मौजूद जानकारी से डरते हैं। हालांकि, राहुल ने यह नहीं बताया कि वह प्रधानमंत्री के बारे में किस जानकारी की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री मोदी की कौन सी तस्वीरें साझा कीं?

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान से जुड़ी दो तस्वीरें भी साझा की हैं। पहली तस्वीर में प्रधानमंत्री के बयान का अंग्रेजी अंश दिखाया गया। इसमें कहा गया है कि कुछ ताकतें लगातार देश को बांटने की साजिश में लगी हैं। एक दशक से ज्यादा समय की निराशा और असंतोष के बाद ये ताकतें अब खुलकर सामने आ गई हैं। इस बयान में यह सवाल भी उठाया गया है कि विदेश में कौन किससे गुप्त रूप से मिल रहा है, भारत विरोधी ताकतों का समर्थन कौन कर रहा है और कौन भारत के दुश्मनों की भाषा बोल रहा है। आगे कहा गया है कि इन गतिविधियों के तरीकों को पहचानकर मिलकर उनका मुकाबला करना जरूरी है।

  • उसी तस्वीर के अगले हिस्से में सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर चिंता जताई गई है। इसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और अफवाहें फैलाई जा रही हैं। साथ ही भारत की छवि खराब करने की कोशिशों का भी जिक्र है। बयान में देश के लोगों से इन चुनौतियों का मिलकर सामना करने की अपील की गई है। 
  • दूसरी तस्वीर में अंग्रेजी अखबार की खबर की हेडिंग है। इसका अर्थ है कि देश को बांटने वाली ताकतें सक्रिय हैं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल अफवाहें फैलाने के लिए किया जा रहा है। तस्वीर के साथ दिए गए विवरण के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed