फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul, Priyanka embracing anarchy to grab media attention only path left for Cong: BJP

'खानदानी अधिकार चाहते हैं, सांविधानिक नहीं': राहुल-प्रियंका पर भाजपा का हमला; प्रदर्शन को लेकर क्या कहा?

Wed, 07 Oct 2026 11:39 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 07 Oct 2026 11:39 PM IST
सार
Register For Event

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के प्रदर्शन को लेकर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि दोनों नेता 'खानदानी अधिकार' चाहते हैं, सांविधानिक अधिकार नहीं। आखिर भाजपा ने ऐसा क्यों कहा और प्रदर्शन को लेकर क्या आरोप लगाए? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Rahul, Priyanka embracing anarchy to grab media attention only path left for Cong: BJP
सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। यह हमला निर्वाचन आयोग के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन को लेकर किया गया। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार खत्म हो गया है, इसलिए मीडिया का ध्यान खींचने के लिए सड़कों पर अराजकता को अपनाना ही उनके पास एक मात्र रास्ता बचा है। 
विज्ञापन


बैठक से क्यों किया किनारा?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने दोनों नेताओं की आलोचना की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग मंगलवार को उनसे बैठक के लिए तैयार था। लेकिन उन्होंने बैठक के लिए सहमति नहीं दी। सुधांशु त्रिवेदी के अनुसार, वे अपने खानदानी अधिकारी का इस्तेमाल करना चाहते थे। वे सांविधानिक अधिकार का इस्तेमाल नहीं करना चाहते थे।  
विज्ञापन

 
सीईसी को क्यों बुलाना चाहते हैं?
सुंधाशु त्रिवेदी ने कहा कि संविधान के अनुसार मुख्य निर्वाचन आयुक्त यानी सीईसी, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) को संसद में आने के लिए भी नहीं कहा जा सकता। लेकिन कांग्रेस चाहती है कि सीईसी उनकी पार्टी के सांसदों के सामने आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस के 'पहले परिवार' ने बुधवार को दिल्ली की सड़कों पर जो किया, वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि कांग्रेस के पहले परिवार के व्यवहार से साफ हो गया है कि मीडिया का ध्यान खींचने के लिए अराजकता अपनाना ही उसके पास बचा एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कांग्रेस को 'दिमागी नक्सल' भी कहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार खो चुकी है।

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर बवाल: महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट का आरोप, वीडियो खंगाल रही पुलिस; एफआईआर दर्ज कर सकती है


भाजपा ने आरोप लगाया कि बुधवार के प्रदर्शन के जरिये गांधी परिवार ने यह भी दिखाया कि कांग्रेस को सांविधानिकता की कोई परवाह नहीं है। 

केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश की। पुलिसकर्मी अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ विपक्षी इंडिया गठबंधन के धरने से एक महिला प्रदर्शनकारी को हटाने की कोशिश कर रही थी।

वीडियो शेयर कर भाजपा ने क्या कहा?
भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक प्रदीप भंडारी ने एक्स पर इस घटना का वीडियो डाला। उन्होंने कांग्रेस नेता पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि रील बनाने की जल्दबाजी में राहुल गांधी ने एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed