फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sheikh hasina bangladesh brics summit india foreign policy

ब्रिक्स समिट से बांग्लादेश ने बनाई दूरी: शेख हसीना बोलीं- देश को हो सकता था आर्थिक और सामाजिक फायदा

Wed, 14 Oct 2026 09:41 AM IST
राकेश कुमार पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Wed, 14 Oct 2026 09:41 AM IST
सार
Register For Event

शेख हसीना ने भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश के शामिल नहीं होने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में भाग लेने से बांग्लादेश को आर्थिक और सामाजिक विकास के नए अवसर मिल सकते थे। हसीना ने विदेश नीति के फैसले व्यक्तिगत प्रतिक्रिया के बजाय देश के हितों को ध्यान में रखकर लेने की बात कही। उन्होंने और क्या-क्या कहा? जानिए...
 

विज्ञापन
sheikh hasina bangladesh brics summit india foreign policy
शेख हसीना, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश के शामिल नहीं होने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश इस सम्मेलन में शामिल होता तो देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए नए मौके मिल सकते थे।
विज्ञापन


ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने से क्या फायदा होता?
शेख हसीना ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने से बांग्लादेश को विकास के नए अवसर मिल सकते थे। इससे देश की आर्थिक और सामाजिक तरक्की के लिए नए रास्ते खुल सकते थे। हसीना ने कहा कि किसी देश की विदेश नीति व्यक्तिगत नाराजगी या थोड़े समय के राजनीतिक फायदे को देखकर नहीं चलाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेश नीति से जुड़े फैसले लेते समय देश के हितों को ध्यान में रखना चाहिए।
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश को ऐसी विदेश नीति अपनानी चाहिए, जो समझदारी भरी, संतुलित और आत्मविश्वास से भरी हो। उन्होंने यह बात भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में बांग्लादेश के शामिल नहीं होने के फैसले पर कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं हसीना? 
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उनकी बांग्लादेश वापसी लोकतंत्र, मतदान के अधिकार और कानून के शासन को बहाल करने के संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वह बांग्लादेश की जनता के साथ खड़ा होना, उनके अधिकारों के लिए लड़ना और देश में लोकतंत्र, सुरक्षा तथा विकास बहाल करने में मदद करना चाहती हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed