{"_id":"6008c3428ebc3e30960c511d","slug":"shiv-sena-asks-the-central-government-when-will-hammered-on-chinese-village-in-arunachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शिवसेना ने केंद्र सरकार से पूछा-अरुणाचल प्रदेश में बसे चीनी गांव पर कब चलेगा हथौड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शिवसेना ने केंद्र सरकार से पूछा-अरुणाचल प्रदेश में बसे चीनी गांव पर कब चलेगा हथौड़ा
Thu, 21 Jan 2021 05:26 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 05:26 AM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
अरुणाचल प्रदेश में बसे चीनी गांव के मुद्दे पर शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शिवसेना ने पूछा कि जब हमारी सीमा के अंदर चीन नया गांव बसा रहा था तो उस समय हमारे प्रधान सेवक और चौकीदार क्या कर रहे थे। आखिरकार इन चीनी गांवों पर हथौड़ा कब चलेगा।
विज्ञापन
शिवसेना ने ‘हिंदुस्तान में चीनी गांव, हथौड़ा कब चलाओगे’ शीर्षक के तहत ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा है कि चीन ने हमारी सीमा में आकर पूरा गांव बसा लिया और हम कुछ नहीं कर सके। सेटेलाइट तस्वीरों के साथ इसकी शिकायत केंद्र सरकार तक पहुंची है। यह घटनाक्रम चिंता की बात है।
विज्ञापन
चीन ने जो लद्दाख में किया वही अरुणाचल प्रदेश में कर रहा है। शिवसेना ने कहा कि यह सब एक रात में नहीं हुआ बल्कि कई महीने चीनी सैनिक और वहां के लाल बंदरों की सरकार इस गांव को बसाने में जुटी हुई थी। किसी गांव में एक घर का निर्माण होने पर बात पूरे गांव भर में फैल जाती है लेकिन आश्चर्य आश्चर्य है कि इसको लेकर किसी प्रकार का शोर नहीं हुआ। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने न निंदा ही की है और न ही कोई प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन