{"_id":"6a8951cb68b59eecd60e00bd","slug":"tinkle-gongo-arunachal-pradesh-viral-video-dont-call-me-chinese-im-indian-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं': मां ने बनाया था वीडियो, ईटानगर की बेटी के जवाब ने जीता दिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं': मां ने बनाया था वीडियो, ईटानगर की बेटी के जवाब ने जीता दिल
Sat, 22 Aug 2026 01:08 PM IST
Devesh Tripathi
आईएएनएस, ईटानगर
आईएएनएस, ईटानगर
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:08 PM IST
अरुणाचल प्रदेश की टिंकल गोंगो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में बच्ची ने उत्तर-पूर्व के लोगों को उनकी शक्ल-सूरत के आधार पर चीनी कहे जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। यह वीडियो उस समय बनाया गया, जब एक सोशल मीडिया टिप्पणी में टिंकल को चाइनीज बच्ची कहा गया था।
विज्ञापन
अरुणाचल प्रदेश की टिंकल ने दिया भावुक जवाब
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की छोटी-सी बच्ची करगा टिंकल गोंगो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। टिंकल ने एक वीडियो में लोगों से कहा कि उसे चाइनीज न कहा जाए। उसका यह मासूम और भावुक वीडियो पूरे देश में वायरल हो गया। टिंकल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "भैया ने मुझे चाइनीज कहा, तो मैंने उनसे कहा, मुझे चाइनीज मत बोलो, मुझे इंडियन बोलो।"
टिंकल की मां ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। टिंकल की मां ने कहा, "टिंकल को भी थोड़ा बुरा लगा था। उस दिन मैं अपनी बेटी का आइसक्रीम खरीदते हुए वीडियो बना रही थी। बेटी ने आइसक्रीम के लिए 10 रुपए मांगे। मैंने उसे पैसे दिए, उसके आइसक्रीम खरीदने का वीडियो बनाया और फिर पोस्ट कर दिया।"
अरुणाचल की मासूम क्यों हो गई उदास?
वीडियो पोस्ट करने के बाद किसी ने कमेंट किया, "ये चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या चाइनीज बच्चा हिंदी बोलता है?" टिंकल की मां ने बताया, "मैंने टिंकल से कहा, टिंकल, कोई तुम्हें चाइनीज बच्ची कह रहा है। टिंकल बहुत उदास हो गई और बोली, हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं।"
विज्ञापन
इसके बाद टिंकल ने खुद कहा, "मम्मी मैं भी वीडियो बनाऊंगी।" और फिर टिंकल ने वीडियो में बोल दिया कि "मुझे चाइनीज मत बोलो हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है।" टिंकल की मां ने कहा, "हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना।"
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
करगा टिंकल गोंगो ईटानगर से हैं, जिसने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों को 'चाइनीज' कहने पर एक भावुक वीडियो बनाकर पूरे देश का ध्यान खींचा। उसकी सच्ची और सीधी बात ने लोगों के दिलों को छू लिया। इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। टिंकल का यह वीडियो नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावना को दर्शाता है, जो अक्सर इस तरह की टिप्पणियों का सामना करते हैं।

Itanagar, Arunachal Pradesh: Karga Tinkle Gongo, the young girl from Itanagar who went viral on social media after responding to comments calling her "Chinese," says, "...Bhaiya called me Chinese, so I told him, 'Don't call me Chinese, call me Indian.'.." pic.twitter.com/lCmxafvqup
— IANS (@ians_india) August 22, 2026
इसके बाद टिंकल ने खुद कहा, "मम्मी मैं भी वीडियो बनाऊंगी।" और फिर टिंकल ने वीडियो में बोल दिया कि "मुझे चाइनीज मत बोलो हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है।" टिंकल की मां ने कहा, "हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना।"
Cute Arunachali girl appeals not to call them Chinese, "we are also Indian". pic.twitter.com/G6F3QbAOCY
— Namami Bharatam 🚩 (@Namami_Bharatam) August 21, 2026