{"_id":"6ae973a0e07e1f1c280ae3d2","slug":"tripura-ashabari-bsf-attack-case-police-arrest-eight-accused-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार; सीएम माणिक साहा ने क्या कहा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: बीएसएफ जवानों पर हमले के मामले में कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार; सीएम माणिक साहा ने क्या कहा?
Tue, 03 Nov 2026 11:26 AM IST
अमन मौर्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमन मौर्या
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:26 AM IST
त्रिपुरा के बॉक्सानगर स्थित आशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्रिपुरा के बॉक्सानगर स्थित आशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने लिखा, 'बॉक्सानगर के आशाबाड़ी में बीएसएफ जवानों पर हुए हमले के मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें शामिल सभी लोगों को न्याय के दायरे में लाया जाएगा और कानून के अनुसार उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: 'मणिपुर-उत्तराखंड से भाजपा की होगी विदाई': केसी वेणुगोपाल का बड़ा दावा, चलो दिल्ली रैली पर क्या बोले?
माणिक साहा ने स्पष्ट किया कि जवानों पर हुए हमले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी दोषियों को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब नौ बजे आशाबाड़ी बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) के अंतर्गत तारबंदी वाली सीमा पर गेट नंबर 174 और 175 के पास तस्करों के एक समूह ने बीएसएफ के तीन जवानों पर बेरहमी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तस्कर यहां से अवैध सामान ले जाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ की 49वीं बटालियन के जवानों ने उनका पीछा किया था। इस घटना में तीनों जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों ने जवानों के हथियार छीनने की भी कोशिश की और सरकारी वाहन में जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।
पीछा करने के दौरान बीएसएफ जवानों पर हमला
बीएसएफ जवानों द्वारा पीछा किए जाने पर तस्कर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। हालांकि, जवानों ने करीब 400 मीटर दूर एक कथित तस्कर को पकड़ लिया। उसकी पहचान हिफजुर रहमान के रूप में हुई। इस दौरान रहीमपुर कांतामुरा बॉर्डर आउटपोस्ट से तीन बीएसएफ जवान एक वाहन में बॉक्सानगर की ओर जा रहे थे। उनके नाकाबंदी वाले स्थान पर पहुंचते ही कथित तस्करों के एक समूह ने उन पर अचानक हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: 'आखरी सांस तक सत्ता परिवर्तन नहीं होने देंगे': सीएम फडणवीस का कांग्रेस पर तीखा हमला; आपातकाल पर क्या कहा?
सामने आए वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के अनुसार, हमलावरों ने जवानों को बेरहमी से पीट दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने जवानों को जमीन पर गिराकर उनकी सर्विस राइफल भी छीनने की कोशिश की। जिस सरकारी वाहन से जवान वहां पहुंचे थे, उसमें भी हमलावरों ने जमकर तोड़फोड़ की।

Tripura CM Manik Saha tweets, "In connection with the assault on BSF personnel at Ashabari, Boxanagar, eight accused persons have been arrested. All those involved will be brought to justice, and strict legal action will be taken against them in accordance with the law..." (Source: Manik Saha/X)
— ANI (@ANI) November 3, 2026