फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Preparations underway to increase ration allowance for Jammu & Kashmir Armed Police personnel.

जम्मू-कश्मीर पुलिस जवानों के लिए खुशखबरी: राशन भत्ते में 2000 रुपये बढ़ोतरी की तैयारी, 4500 करने का प्रस्ताव

Wed, 14 Oct 2026 01:07 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 14 Oct 2026 01:07 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग ने आर्म्ड पुलिस जवानों का मासिक राशन भत्ता 2500 रुपये से बढ़ाकर 4500 रुपये करने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर हजारों जवानों को लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
Preparations underway to increase ration allowance for Jammu & Kashmir Armed Police personnel.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

प्रदेश में दूरदराज क्षेत्रों से शहर तक की सुरक्षा में तैनात आर्म्ड पुलिस के जवानों के राशन भत्ते में वृद्धि की तैयारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग ने मासिक भत्ते को 2500 से 4500 करने का प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा है। मंजूरी मिलने पर हजारों जवानों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

आर्म्ड पुलिस के जवानों की राशन भत्ते में बढ़ाेतरी की लंबे समय से मांग थी। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर गृह विभाग समय-समय पर इस पर विचार करता रहा है, पर प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अब भत्ते में बढ़ोतरी का प्रस्ताव आगे बढ़ा है। आर्म्ड पुलिस के जवानों की तैनाती शहरों तक ही सीमित नहीं है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों, दूरदराज की चौकियों व संवेदनशील स्थानों से लेकर शहरी क्षेत्रों में तैनाती रहती है।

इनकी जिम्मेदारी अंदरूनी सुरक्षा को मजबूत करने के साथ ही आपात या कानून व्यवस्था से जुड़ी स्थिति को संभाले में होता है। जिला पुलिस की तरह इनको रोजमर्रा के कामों में नहीं लगाया जाता है। ऐसे में राशन भत्ते में बढ़ोतरी को जवानों के कल्याण से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आर्म्ड पुलिस का प्रमुख एडीजीपी रैंक का अधिकारी होता है। उनकी मदद के लिए तीन आईजी और चार डीआईजी होते हैं। दो आईजी जम्मू और कश्मीर संभागमें आर्म्ड/आईआरपी बटालियनों की देखरेख करते हैं। हर आर्म्ड/आईआरपी बटालियन का प्रमुख एसएसपी या एसपी रैंक का कमांडेंट होता है। अभी जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 11 आर्म्ड, 24 आईआरपी, दो बॉर्डर और दो महिला बटालियन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed