फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Cabinet expansion in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में मंत्रिमंडल विस्तार: उमर सरकार में चार नए मंत्रियों की ताजपोशी, विभागों में फेरबदल की तैयारी

Tue, 27 Oct 2026 10:48 AM IST
Nikita Gupta अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 27 Oct 2026 10:48 AM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए अली मोहम्मद सागर, मीर सैफुल्ला, शमीम फिरदौस और अल्ताफ अहमद वानी समेत चार नए मंत्रियों को शामिल किया।

विज्ञापन
Cabinet expansion in Jammu and Kashmir
अल्ताफ अहमद वानी ,शमीमा फिरदौस , मीर सैफुल्ला और अली मोहम्मद सागर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्रियों को सरकार में शामिल किया। शपथ लेने वाले सभी चार नेता कश्मीर घाटी से हैं। इनमें एक महिला विधायक शमीम फिरदौस भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सरकार के मौजूदा मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को अपने औपचारिक इस्तीफे सौंपे। अब सरकार में विभागों के बंटवारे और फेरबदल की संभावना है।

Trending Videos

वहीं, मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर विधायक मुबारक गुल ने निराशा जताई। उन्होंने कहा कि वह करीब 30 बार मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्य से इस बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया।

शपथ ग्रहण समारोह में नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक अली मोहम्मद सागर ने उर्दू में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सागर अपने राजनीतिक करियर में अब तक विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में श्रीनगर के खानयार निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। उन्होंने पूर्व उप महापौर शेख इमरान को 9,912 मतों से हराया था।

कुपवाड़ा जिले के त्रेहगाम से विधायक मीर सैफुल्ला ने अंग्रेजी में शपथ ली। वह उत्तरी कश्मीर से आते हैं और कई बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

दो विधायकों को पहली बार मिली मंत्रिमंडल में जगह
मंत्रिमंडल विस्तार में दो नए चेहरों को पहली बार मंत्री बनाया गया है। हब्बाकदल से विधायक और नेशनल कॉन्फ्रेंस की महिला इकाई की अध्यक्ष शमीम फिरदौस ने अंग्रेजी में शपथ ली। वह उमर अब्दुल्ला मंत्रिपरिषद में सकीना इत्तू के बाद दूसरी महिला मंत्री बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, पहलगाम से विधायक अल्ताफ अहमद वानी, जिन्हें कल्लू के नाम से भी जाना जाता है, ने भी पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। वह पारंपरिक कश्मीरी कराकुली टोपी पहने समारोह में पहुंचे और अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की।

कांग्रेस सरकार से अब भी दूर
मंत्रिमंडल विस्तार से पहले उमर अब्दुल्ला सरकार में छह मंत्री थे। जम्मू-कश्मीर में 90 सदस्यीय विधानसभा के हिसाब से मंत्रिपरिषद में अधिकतम नौ मंत्री हो सकते हैं, जिनमें मुख्यमंत्री भी शामिल हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार में शामिल नहीं होने का फैसला बरकरार रखा है। कांग्रेस का कहना है कि जब तक जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस नहीं मिलता तब तक वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed