{"_id":"6ae58ddea853645de20f4930","slug":"crpf-constable-dies-after-collapsing-while-on-duty-in-kulgam-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हुए सीआरपीएफ कांस्टेबल, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हुए सीआरपीएफ कांस्टेबल, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
Sat, 31 Oct 2026 12:12 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: Nikita Gupta
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:12 PM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा में ड्यूटी के दौरान बेहोश हुए 37 वर्षीय सीआरपीएफ कांस्टेबल संथाला ओवरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
कश्मीर के कुलगाम जिले में ड्यूटी के दौरान एक सीआरपीएफ कांस्टेबल बेहोश हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल संथाला ओवरी (37) दक्षिण कश्मीर जिले के यारीपोरा इलाके में अपनी ड्यूटी पोस्ट पर रात करीब 8.30 बजे बेहोश पाए गए।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, उन्हें कंपनी मुख्यालय में प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन इलाज का उन पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें यारीपोरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें 'ब्रॉट डेड' (अस्पताल पहुंचने पर मृत) घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ना) होने का संदेह है। अधिकारियों ने बताया कि ओवरी असम के चिरांग जिले के डंगईगांव गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और बेटी हैं।
विज्ञापन