{"_id":"6a87e7dd64a8be99770ca1b6","slug":"goc-visits-forward-areas-in-ladakh-to-review-operational-readiness-of-formations-leh-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh-Ladakh: ऊंची चोटियों पर सेना की पैनी नजर, फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी ने परखी ऑपरेशनल तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh-Ladakh: ऊंची चोटियों पर सेना की पैनी नजर, फायर एंड फ्यूरी कोर के जीओसी ने परखी ऑपरेशनल तैयारियां
Fri, 21 Aug 2026 11:23 AM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 21 Aug 2026 11:23 AM IST
फायर एंड फ्यूरी कोर केजीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों और त्रिशूल डिवीजन का दौरा कर सेना की परिचालन तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
लद्दाख में अग्निशक्ति अभ्यास के दौरान तोपों की क्षमता जांचते फायर एंड फ्यूरी कोर के जवान।
- फोटो : सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर वहां तैनात सैन्य संरचनाओं की परिचालन तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल पांडे ने गुरुवार को त्रिशूल डिवीजन का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जवानों से बातचीत की और नई पीढ़ी के उपकरणों की तैनाती तथा स्वदेशी तकनीक से तैयार किए गए नए समाधानों की समीक्षा की। इनका उद्देश्य ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों में सेना की परिचालन क्षमता, गतिशीलता और टिकाऊपन को बेहतर बनाना है।
विज्ञापन
जीओसी ने कठिन उच्च पर्वतीय क्षेत्र में परिचालन चुनौतियों से निपटने के लिए जवानों और संरचनाओं द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारपूर्ण तरीकों की सराहना की। उन्होंने सभी रैंकों से उच्च स्तर की पेशेवर दक्षता, मिशन के लिए हमेशा तैयार रहने और परिचालन उत्कृष्टता के मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। कहा कि लद्दाख जैसे चुनौतीपूर्ण इलाकों में सेना की प्रभावी तैनाती और हर परिस्थिति में तैयार रहना बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन