फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Hybrid terrorist' arrested as terror module busted in JK's Kupwara Srinagar

कुपवाड़ा में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: हिजबुल मुजाहिदीन का हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी पिस्तौल बरामद

Wed, 09 Sep 2026 02:50 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 09 Sep 2026 02:50 PM IST
सार
Register For Event

कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर पूर्व आतंकी मंजूर अहमद भट को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Hybrid terrorist' arrested as terror module busted in JK's Kupwara Srinagar
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने बुधवार को एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक हाइब्रिड आतंकी को गिरफ्तार किया। यह मॉड्यूल प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा था और इसका संचालन एक पूर्व आतंकी कर रहा था।

विज्ञापन

हंदवाड़ा पुलिस को पूर्व आतंकी की गतिविधियों के बारे में विश्वसनीय सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा कस्बे में चिन्हित स्थान पर अभियान चलाया और आरोपी मंजूर अहमद भट, निवासी क्रुहमुरा हंदवाड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन और पिस्तौल के 16 कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, मंजूर अहमद भट पहले भी दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है और वह पूर्व आतंकी है। पुलिस ने हंदवाड़ा थाने में उसके खिलाफ नया मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस आतंकी मॉड्यूल का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed