फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

बांदीपोरा-सोपोर सड़क का चौड़ीकरण समयसीमा पर होगा पूरा : शाहिद

विज्ञापन
jammu and kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बांदीपोरा। जिले में बांदीपोरा-सोपोर मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का काम जारी है। इस प्रोजेक्ट से ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने, सफर का समय घटने और बांदीपोरा, सोपोर व पड़ोसी जिलों के बीच आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि चौड़ीकरण का काम 2027 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

बांदीपोरा-सोपोर रोड एक प्रमुख संपर्क मार्ग है, जो बांदीपोरा को कुपवाड़ा और बारामुला जिलों से जोड़ता है। इससे रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों की आवाजाही होती है। आरएंडबी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर शाहिद सलीम लोन ने कहा कि काम को तय समय में पूरा किया जाएगा। स्थानीय निवासी तौसीफ अहमद ने कहा कि चौड़ीकरण से यात्रियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा, सड़क चौड़ी होने से बांदीपोरा से सोपोर और कुपवाड़ा जाने वाले यात्रियों को आसानी होगी। इससे जाम भी कम होगा और सफर ज्यादा सुगम हो जाएगा। लोगों का कहना है कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा होने से इलाके में सड़क कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed