फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Statehood resolution passed in Jammu & Kashmir Assembly

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में स्टेटहुड प्रस्ताव पारित: भाजपा ने किया वॉकआउट; सदन में जमकर हुआ हंगामा

Mon, 28 Sep 2026 02:10 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 28 Sep 2026 02:10 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने संबंधी प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और भाजपा विधायकों के बीच जमकर हंगामा, नारेबाजी और तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे के बीच प्रस्ताव पारित हो गया जिसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया।

विज्ञापन
Statehood resolution passed in Jammu & Kashmir Assembly
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में हंगामा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्य के पूर्ण दर्जे की बहाली से जुड़े प्रस्ताव पर सोमवार को चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और भाजपा विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामा हुआ। भाजपा ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए सदन में नारेबाजी की और बाद में वॉकआउट कर दिया।

विज्ञापन

प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट बोलने के लिए खड़े हुए तो भाजपा विधायकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भाजपा की ओर से स्टेटहुड पर ड्रामेबाजी बंद करो समेत कई नारे लगाए गए। इसके जवाब में कांग्रेस विधायकों ने भाजपा की ओर चुनाव आयोग से संबंधित बैनर दिखाए।

हंगामा बढ़ने पर भाजपा के कुछ विधायक वेल में पहुंच गए और कांग्रेस विधायक के सामने प्रदर्शन करने लगे। स्थिति बिगड़ने पर मार्शलों ने भाजपा विधायकों अरविंद गुप्ता और रंधावा को सदन से बाहर किया। इसके अलावा इरफान हफीज लोन और इफ्तिखार चौधरी को भी मार्शलों की मदद से बाहर ले जाया गया।

इस दौरान सदन में दोनों पक्षों के सदस्यों के बीच तीखी बहस भी हुई। कांग्रेस विधायक गुलाम अहमद मीर और भाजपा विधायक युद्धवीर सेठी के बीच भी नोकझोंक हुई। कुछ टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा के अन्य विधायक भी आमने-सामने आ गए।

वहीं, भाजपा विधायक अरविंद गुप्ता पर चर्चा के दौरान माइक उठाकर मारने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया गया। सदन में मौजूद सदस्यों ने एक-दूसरे पर अनुशासनहीनता और हंगामा करने के आरोप लगाए।

लगातार हंगामे के बीच राज्य के दर्जे की बहाली से संबंधित प्रस्ताव पर सदन में चर्चा आगे बढ़ी और अंत में प्रस्ताव पारित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया।

प्रस्ताव को लेकर विधानसभा में पहले से ही सत्ता पक्ष और भाजपा के बीच मतभेद बने हुए थे। भाजपा ने इसे लेकर विरोध दर्ज कराया था, जबकि सरकार और उसके सहयोगी दल राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को सदन के माध्यम से आगे बढ़ाने के पक्ष में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed