फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Woman jumps from third floor to escape fire in Noorbagh.

श्रीनगर: नूरबाग में आग का खौफनाक मंजर, जान बचाने को तीसरी मंजिल से कूदी महिला, गई जान

Mon, 12 Oct 2026 01:25 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 12 Oct 2026 01:25 PM IST
सार
Register For Event

श्रीनगर के नूरबाग स्थित जहांगीर मोहल्ले में आवासीय मकान में आग लगने से बचने के लिए तीसरी मंजिल से कूदी हलीमा शेख की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman jumps from third floor to escape fire in Noorbagh.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के थमन कोट में आग लगने से आवासीय भवनों से उठा धुआं। - फोटो : एजेेंसी

विस्तार

श्रीनगर जिले के नूरबाग इलाके के जहांगीर मोहल्ला में रविवार को एक दर्दनाक हुआ। आवासीय मकान में लगी आग से बचने की कोशिश में तीसरी मंजिल की खिड़की से कूदने से महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

अधिकारियों के अनुसार, आग तीन मंजिला रिहायशी मकान में लगी थी। महिला मकान की तीसरी मंजिल पर मौजूद थी। आग की लपटों से बचने के लिए उसने खिड़की से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत एसएमएचएस अस्पताल श्रीनगर पहुंचाया गया। उसकी पहचान नूरबाग निवासी गुलजार अहमद शेख की पत्नी हलीमा शेख के रूप में हुई। अस्पताल के एक अधिकारी ने महिला की मौत की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

कपरण में अलग फायर स्टेशन बनाने की मांग: इस अग्निकांड के बाद क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से कपरण क्षेत्र में स्थायी फायर सर्विस स्टेशन स्थापित करने की मांग दोहराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूर-दराज और पहाड़ी इलाका होने के कारण डोरू या काजीगुंड से दमकल गाड़ियों को यहां पहुंचने में वक्त लग जाता है। यदि कपरण में ही दमकल केंद्र मौजूद हो, तो आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई कर बड़े नुकसान से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से चार रिहायशी मकानों में लगी आग
जिले की डोरू तहसील के थमनकोट में रविवार को भीषण आग लग गई। इस हादसे में चार रिहायशी मकान जल गए। ऊंची लपटों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे में शम्स दीन शाह, मोहम्मद इकबाल मलिक, अब्दुल सलाम लोन और नजीर अहमद शाह के आवासीय मकान आग की चपेट में आ गए।

देखते ही देखते लपटों ने चारों मकानों को घेर लिया, जिससे घरेलू सामान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही डोरू और काजीगुंड से दमकल विभाग की गाड़ियां व राहत दल मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत या घायल नहीं हुआ। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed