फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: देसा की अनछुई खूबसूरती को पर्यटन मानचित्र पर लाने की जरूरत

विज्ञापन
jammu kashmir news
डोडा। डोडा ज़िले का देसा क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर होने के बावजूद आज भी बड़े पैमाने पर पर्यटकों की नजरों से अछूता है। देसा क्षेत्र 36 पर्वत शृंखलाओं से घिरा हुआ है। इन पर्वतों के बीच बसे गांव क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता को और आकर्षक बनाते हैं। भौगोलिक दृष्टि से भी देसा का विशेष महत्व है। यह क्षेत्र डोडा, किश्तवाड़ तथा कश्मीर के अनंतनाग समेत विभिन्न इलाकों को जोड़ने की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देसा के शिंखली , मल्लान, ग्रामारी, भाटा, क्रल्लान, गैई, मंगल ठाठा और थाना देसा जैसे गांव पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म, ईको-टूरिज्म और सतत विकास के लिए बड़ी संभावनाएं रखते हैं।
विज्ञापन

एडवोकेट सुनीत ठाकुर ने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग है कि देसा-कप्रन सड़क और कप्रन-वेरीनाग की ओर प्रस्तावित सड़क एवं सुरंग कनेक्टिविटी को साकार किया जाए। प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध देसा को बेहतर सड़क संपर्क, पर्यटन सुविधाओं और योजनाबद्ध विकास के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed