{"_id":"6a8a0ddce17560a326083b51","slug":"16-cattle-recovered-two-motorcycles-and-a-truck-seized-samba-news-c-312-1-sjam1007-104022-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 16 मवेशी बरामद, एक ट्रक समेत दो मोटरसाइकिलें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 16 मवेशी बरामद, एक ट्रक समेत दो मोटरसाइकिलें जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। पुलिस ने 16 मवेशियों को बरामद कर एक ट्रक समेत दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को मौके से हिरासत में लेकर जांच शुरू कर रही है। बजे थाना पुलिस टीम ने गत रात दरसोपूर निवासी अब्दुल करीम उर्फ सोनू के घर पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान वहां पर एक ट्रक मिला, जिसमें पशुओं को लादा जा रहा था। पुलिस के अनुसार, वाहन का इस्तेमाल कथित तौर पर पशु तस्करी के लिए किया जा रहा था। जांच के दौरान ट्रक में कुल 16 पशु पाए गए जिसमें भैंसे थी।
पुलिस ने ट्रक और सभी पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर मोहम्मद असलम निवासी आगरा चक, आरएस पुरा भी मौजूद पाया गया। ट्रक चालक की पहचान बलसन कुमार निवासी मुकेरियां, पंजाब के रूप में हुई है।
इसके अलावा पुलिस ने मौके से 2 मोटरसाइकिल भी जब्त किए। दोनों वाहनों के संबंध में पुलिस द्वारा आगे सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है तथा कथित गोवंश तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
पशु तस्कर गिरफ्तार को गिरफ्तार कर 15 मवेशी छुड़ाए, कैंटर जब्त
सांबा। गोवंश तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांबा पुलिस ने एक तस्करी का प्रयास विफल करते हुए 15 गोवंश को मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कैंटर वाहन भी जब्त कर लिया। पुलिस थाना सांबा और पुलिस पोस्ट सुपवाल की संयुक्त टीम ने विश्वसनीय सूचना पर मानसर मोड़ और सपवाल में नाके लगाए। मानसर नाके पर रुकने का इशारा करने पर चालक वाहन भगाकर ले गया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर सपवाल में कैंटर को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से 15 गोवंश बरामद हुए, जिन्हें कथित तौर पर क्रूर तरीके से बांधकर बिना वैध अनुमति ले जाया जा रहा था। आरोपी की पहचान शकूर अहमद निवासी राजीव नगर नरवाल, जम्मू के रूप में हुई। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।