फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   2 cops found dead inside car in Ramban

जम्मू-कश्मीर: रामबन में कार के अंदर मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, रामबन
अमर उजाला नेटवर्क, रामबन Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 23 Sep 2026 06:09 PM IST
सार
Register For Event

रामबन के बटोट तहसील के साना इलाके में जियारत मोड़ के पास कार में दो पुलिसकर्मी बेहोशी की हालत में मिले जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
2 cops found dead inside car in Ramban
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

रामबन जिले के बटोट तहसील के साना इलाके में जियारत मोड़ के पास मंगलवार शाम एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए। दोनों पुलिसकर्मी जिला पुलिस लाइन (डीपीएल) रामबन में तैनात थे।

विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार दोनों पुलिसकर्मी रात करीब 8:30 बजे फिएट लीनिया कार (नंबर JK-19/5299) के अंदर बेहोशी की हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल फरीद अहमद (नंबर 408/Rbn), निवासी भट्टी रामबन और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब (नंबर 309/Rbn) निवासी जटगली रामबन के रूप में हुई है।

दोनों के शवों को औपचारिकताओं के लिए अस्पताल में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के सही कारण और घटना की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed