{"_id":"6a8e0553077b53550007249b","slug":"education-protest-students-jammu-news-c-10-jmu1059-996593-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लेक्चरर नीतू पर कार्रवाई से नाराज विद्यार्थियों का स्कूल के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लेक्चरर नीतू पर कार्रवाई से नाराज विद्यार्थियों का स्कूल के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन
स्कूल गेट पर प्रदर्शन करते स्कूल के छात्र-छात्राएं। सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- छन्नी हिम्मत के चार शिक्षकों को सीईओ कार्यालय से संबद्ध करने का आदेश
- आचरण की जांच पूरी होने तक सीईओ कार्यालय में लगानी होगी हाजिरी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छन्नी हिम्मत स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विवाद ने नया रूप ले लिया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जम्मू कार्यालय की ओर से स्कूल के चार लेक्चरर को तत्काल प्रभाव से अटैच (संबद्ध) किए जाने की कार्रवाई के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। इस कार्रवाई की जद में आईं वरिष्ठ लेक्चरर नीतू जम्वाल के समर्थन में मंगलवार को स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।
सुबह जैसे ही स्कूल के बच्चों को वरिष्ठ शिक्षिका नीतू और अन्य स्टाफ सदस्यों के खिलाफ की गई विभागीय कार्रवाई की जानकारी मिली, वे आक्रोशित हो गए। छात्रों ने एकजुट होकर स्कूल के मुख्य गेट पर तालाबंदी जैसी स्थिति पैदा कर दी और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि वरिष्ठ लेक्चरर नीतू का आचरण हमेशा छात्रों के हित में रहा है और उन्हें बिना किसी ठोस निष्पक्ष जांच के इस तरह की कार्रवाई का शिकार बनाया जा रहा है। बच्चों ने मांग की कि शिक्षिका पर की गई अटैचमेंट की कार्रवाई को तुरंत रद्द किया जाए और उन्हें सम्मानपूर्वक वापस स्कूल में बहाल किया जाए।
-- -- --
इन्हें सीईओ कार्यालय किया अटैच
- नीतू जम्वाल
- किरण प्रभात
- इरफान अहमद कुरैशी
- वंदना गुप्ता
-- -- -- -- -- -
ग्रेटर कैलाश में प्रिंसिपल पर बच्चों की पिटाई का आरोप
ग्रेटर कैलाश स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंड्री स्कूल में नौंवी के बच्चों ने प्रिंसिपल पर पिटाई करने का आरोप लगाया। बच्चों का आरोप है कि सोमवार को स्कूल की प्रिंसिपल ने उन्हें क्लास से बाहर निकालकर धूप में खड़ा किया। मंगलवार सुबह अभिभावक स्कूल पहुंचे और गेट पर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। हालांकि प्रिंसिपल ने सफाई की दी नौंवीं के बच्चों ने क्लासरूम में पंखे और बल्ब तोड़ दिए थे, जिसकी शिकायत क्लास टीचर ने की। इस पर बच्चों को फटकार लगाई थी। अभिभावकों ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- --