फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Heavy rain, thunderstorms lash parts of Ramban admin issues safety alert Ramban

J&K Weather Update: जम्मू-कश्मीर में मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश और गरज-चमक से सहमा रामबन; प्रशासन अलर्ट

Sun, 23 Aug 2026 12:20 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 23 Aug 2026 12:20 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने से मौसम बिगड़ गया जिसके बाद रामबन प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी।

विज्ञापन
Heavy rain, thunderstorms lash parts of Ramban admin issues safety alert Ramban
गढ़ रोड पर बारिश में छाता लगाकर स्कूटी पर जाते युवक। संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं सामने आईं। खराब मौसम को देखते हुए रामबन जिला प्रशासन ने लोगों के लिए सुरक्षा सलाह जारी की है।

विज्ञापन


प्रशासन ने खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों और नदियों, नालों व अन्य जलस्रोतों के आसपास रहने वालों को सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को मौसम खराब रहने के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

रामबन के अलावा पड़ोसी उधमपुर जिले में भी कई जगह बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लगातार बारिश और बादल छाए रहने के कारण जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में मौसम सुहावना हुआ लेकिन कई इलाकों में उमस का स्तर काफी अधिक रहा।

श्रीनगर में तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जम्मू में 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग 10.6 डिग्री सेल्सियस के साथ क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। पहलगाम में 14.2, कटरा में 20.8 और बनिहाल में 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

अगले पांच दिन भी सतर्क रहने की जरूरत
मौसम विभाग के पांच दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है और दक्षिणी तथा पूर्वी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।

पहाड़ी क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर अचानक बाढ़, भूस्खलन और मलबा गिरने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को मौसम विभाग और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed