{"_id":"6a8cb98256035a7a8c0ee2dc","slug":"jambu-zoo-jammu-news-c-10-jmu1059-994945-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सितंबर से जंबू जू में दिखेंगे अफ्रीकन शुतुरमुर्ग, बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सितंबर से जंबू जू में दिखेंगे अफ्रीकन शुतुरमुर्ग, बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मुंबई से पहुंचे चार नए मेहमान, दो नर-दो मादा, फिलहाल क्वारंटीन में रखे गए
- सितंबर के पहले सप्ताह में दर्शकों के लिए खोले जाने की तैयारी
अभिषेक बड़ू
जम्मू। नगरोटा स्थित जंबू जू में जल्द ही पर्यटकों को एक नया वन्यजीव आकर्षण देखने को मिलेगा। अफ्रीका में पाए जाने वाले चार शुतुरमुर्ग मुंबई से जंबू जू पहुंच चुके हैं। इनमें दो नर और दो मादा हैं। फिलहाल स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से इन्हें क्वारंटीन में रखा गया है।
जू प्रबंधन के अनुसार शुतुरमुर्गों का क्वारंटीन इसी महीने पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञों की निगरानी के बाद इन्हें निर्धारित बाड़े में रखा जाएगा। सितंबर के पहले सप्ताह से इन्हें पर्यटकों के लिए प्रदर्शित करने की तैयारी है। दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग उड़ नहीं सकते, लेकिन अपनी तेज दौड़ के लिए प्रसिद्ध हैं। लंबी गर्दन, मजबूत पैर और विशाल शरीर इन्हें दूसरे पक्षियों से अलग पहचान देते हैं। जंबू जू में इनके आने से बच्चों और वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास आकर्षण बढ़ने की उम्मीद है।
प्रबंधन के अनुसार क्वारंटीन अवधि के दौरान चारों शुतुरमुर्गों की सेहत पर विशेषज्ञ लगातार नजर रख रहे हैं। स्वास्थ्य मानकों पर खरा उतरने के बाद ही इन्हें दर्शकों के सामने लाया जाएगा। सितंबर से जंबू जू आने वाले पर्यटक इन नए मेहमानों को करीब से देख सकेंगे।
विज्ञापन
-- -