{"_id":"6ab862e2c7ce5008ce0beed6","slug":"jammu-ashok-kaul-steps-down-as-j-k-bjp-general-secretary-organization-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: अशोक कौल ने प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पद का पद छोड़ा, उम्र और स्वास्थ्य का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: अशोक कौल ने प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पद का पद छोड़ा, उम्र और स्वास्थ्य का दिया हवाला
Sun, 27 Sep 2026 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:57 AM IST
कौल 2012 से इस पद पर थे। उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी नेतृत्व के समक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
भाजपा नेता अशोक कौल। file
विस्तार
अशोक कौल ने भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री का पद छोड़ दिया है। वे 2012 से इस पद पर थे। उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य का हवाला देते हुए पार्टी नेतृत्व के समक्ष पद छोड़ने की पेशकश की थी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक कौल ने पिछले कुछ वर्षों में जम्मू और कश्मीर दोनों संभागों में पार्टी की जमीनी स्तर पर मौजूदगी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
पिछले 14 साल से इस दायित्व को संभाल रहे कौल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उन्होंने एक साल पहले भी पार्टी नेतृत्व से पद छोड़ने की गुजारिश की थी। उन्होंने अब युवा नेतृत्व को यह जिम्मेदारी सौंपने की सिफारिश की है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वे आगे भी संगठन की सेवा करते रहेंगे।
विज्ञापन
अशोक कौल का यह इस्तीफा पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर किए गए हालिया सांगठनिक बदलावों के बीच आया है। कई राज्यों में प्रभारी, सह-प्रभारी और महामंत्रियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। जम्मू-कश्मीर में सतीश पूनिया को प्रभारी और रीना कश्यप को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश इकाई में आने वाले समय में कुछ और बड़े सांगठनिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। भाजपा नेतृत्व जम्मू-कश्मीर में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी किसे सौंपता है, इस पर भी नजर रहने वाली है।