{"_id":"6ac2f5ac7471f1d076034b94","slug":"jammu-pakistani-prisoner-dies-under-suspicious-circumstances-in-kot-bhalwal-jail-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कोट भलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, आत्महत्या की आशंका; गले पर फंदे का निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कोट भलवाल जेल में पाकिस्तानी कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, आत्महत्या की आशंका; गले पर फंदे का निशान
Mon, 05 Oct 2026 06:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:27 AM IST
शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उसके गले पर फंदे का निशान मिला है। जेल अधिकारियों ने कहा कि शाहिद मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन
demo
विस्तार
हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल कोट भलवाल में रविवार को पाकिस्तानी विचाराधीन कैदी शाहिद इमरान (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा निवासी शाहिद को जेल के सेल में बेहोशी की हालत में पाया गया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। जेल अधिकारियों के अनुसार शाहिद को अक्तूबर 2024 में जम्मू के मकवाल सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा गया था। उसे कोट भलवाल जेल में रखा था। वह संबंधित मामले में विचाराधीन कैदी था।
विज्ञापन
रविवार को सेल में बेहोश मिलने पर जेल कर्मियों ने उसे जीएमसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार उसके गले पर फंदे का निशान मिला है। जेल अधिकारियों ने कहा कि शाहिद मानसिक रूप से बीमार था।
विज्ञापन
पुलिस और जेल प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जानकारी आत्महत्या की ओर इशारा कर रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा।