फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KABABDDI PRATIYOGITA

Jammu News: कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में जोन हीरानगर ने जोन मढ़ीन को 21 अंकों से हराया

विज्ञापन
KABABDDI PRATIYOGITA
कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में बालक व बालिकाओं की जिला स्तरीय अंतर-जोनल खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर करवाई जा रही प्रतियोगिता में कठुआ जिले के 12 जोन से युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

युवा सेवा एवं खेल विभाग के महानिदेशक अनुराधा गुप्ता के मार्गदर्शन और जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार की देखरेख में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट और फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए गए । इस अवसर पर एडीसी कठुआ महिमा मदान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

इनसेट --
पहले सेमीफाइनल में हीरानगर जोन ने मढ़ीन को 21 अंकों से हराया
-- प्रतियोगिता के दौरान कई मुकाबले बेहद रोमांचक और कांटे के रहे। अंडर-19 लड़कों की कबड्डी के पहले सेमीफाइनल में जोन हीरानगर ने जोन मढ़ीन को 21 अंकों से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वॉलीबॉल में जोन मल्हार ने जोन लखनपुर को 2-1 सेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में जोन लखनपुर ने जोन मढ़ीन को एक पारी और दो अंकों से मात दी। फुटबॉल के मुकाबले में जोन सलान ने जोन बसोहली को 2-0 गोल से हराया, जबकि एक अन्य मुकाबले में जोन लखनपुर ने जोन बिलावर को 3-1 गोल से पराजित किया। खेल अधिकारियों के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेता दल शनिवार को संबंधित खेलों के अगले दौर के मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य जिले के सभी 12 जोन से बेहतरीन खिलाड़ियों की पहचान करना है। विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तर की टीमों का गठन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी अंतर-जिला संभागीय,प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कठुआ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ केवल कृष्ण ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरी लगन, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed