{"_id":"6a89ffe66fce91164104e96d","slug":"nasha-mukt-abhiyan-jammu-news-c-201-1-knt1006-135488-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा मुक्त अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्कूल स्टाॅफ सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा मुक्त अभियान में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्कूल स्टाॅफ सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। नशा मुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में सराहनीय योगदान के लिए हायर सेकेंडरी स्कूल जखबड़ के स्टाफ और क्लस्टर के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जतिंदर सेठी ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने में स्टाफ की भूमिका को सराहा गया।
प्रधानाचार्य जतिंदर सेठी ने कहा कि नशा मुक्ति अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि इसके लिए लगातार जागरूकता, संवाद और सामुदायिक भागीदारी जरूरी है। शिक्षण संस्थान इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि शिक्षक विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में अहम योगदान देते हैं।
उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ द्वारा जागरूकता गतिविधियों, संवाद, परामर्श और सामुदायिक पहुंच के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। ऐसे प्रयास युवाओं को नशे से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ और जिम्मेदार भविष्य की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण हैं।