{"_id":"6a8ea1baccff62ee1f05e714","slug":"pocso-accused-arrested-3-days-after-escaping-from-srinagar-jail-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार पॉक्सो के दो आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार पॉक्सो के दो आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, पुलिस ने 72 घंटे में दबोचा
Wed, 26 Aug 2026 01:50 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर की केंद्रीय जेल से फरार हुए पॉक्सो अधिनियम से जुड़े दो आरोपियों को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी अलग-अलग पॉक्सो मामलों में जेल में बंद थे।
विज्ञापन
दोनों आरोपी 23 अगस्त को श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने उनकी तलाश के लिए अभियान शुरू किया था। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनंतनाग के सांगलन चित्तरगुल निवासी मुख्तार अहमद गुज्जर, पुत्र मोहम्मद रफीक गुज्जर, और सदनपोरा रगिस्तान निवासी फरमान खान, पुत्र अब्दुल गनी खान, के रूप में हुई है। पुलिस अब दोनों आरोपियों के फरार होने की परिस्थितियों और जेल से निकलने में उनकी मदद करने वाले किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका की भी जांच कर रही है।