फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rising sugar prices have increased the concerns of both the general public and businesspeople.

महंगाई की चाशनी में फीकी पड़ी मिठास: चीनी के बढ़ते भाव ने कम की त्योहारों की रौनक, दामों में भारी उछाल

Sat, 22 Aug 2026 11:02 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 22 Aug 2026 11:02 AM IST
सार
Register For Event

त्योहारी सीजन से पहले चीनी के दाम में भारी उछाल से आम लोगों और मिठाई कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। थोक में 64-65 और खुदरा में 68-70 रुपये किलो तक पहुंची चीनी से मिठाइयों समेत घरेलू बजट पर भी महंगाई का असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Rising sugar prices have increased the concerns of both the general public and businesspeople.
महंगी हुई चीनी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहारी सीजन में चीनी के बढ़ते दाम ने आम लोगों के साथ कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है। डेढ़ माह पहले थोक बाजार में करीब 45 रुपये किलो बिक रही चीनी अब 64-65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। खुदरा बाजार में रेट 55 से बढ़कर 68-70 रुपये हो गया है।

विज्ञापन


अचानक दाम बढ़ने का असर मिठाइयों व अन्य खाद्य सामग्री के साथ चाय-नाश्ते और घर के बजट पर भी पड़ रहा है। हालांकि केंद्र सरकार ने चीनी के शुल्क मुफ्त आयात को मंजूरी दी है। बावजूद इसके फिलहाल बाजार में बढ़े दाम चिंता का कारण बने हुए हैं। त्योहारी सीजन में चीनी की बढ़ती कीमत इसलिए भी चिंता बढ़ा रही है, क्योंकि आने वाले दिनों में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ेगी।

विज्ञापन

मिठाई की लागत और घर के बजट पर पड़ेगा असर
चाय स्टॉल संचालक सुभाष कुमार ने बताया कि पहले ही व्यावसायिक गैस सिलिंडर के बढ़े दाम ने कारोबार प्रभावित किया है। अब चीनी महंगी होने से लागत और बढ़ गई है। मिठाई की दुकान चलाने वाले संजीव संधु का कहना है कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी नजदीक आ रहे हैं। इससे मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। ऐसे में चीनी के बढ़े दाम का सीधा असर मिठाई की लागत पर पड़ेगा। गृहिणी सोनिया ने बताया कि हर मध्यम वर्गीय परिवार का एक तय बजट होता है। घर में सुबह की चाय से लेकर दिनभर कई चीजों में चीनी का इस्तेमाल होता है। कुछ समय पहले करीब 55 रुपये का पैकेट (एक किलो) अब 70 रुपये तक पहुंच गया है।



फिलहाल चीनी के दाम बढ़े हैं।
इससे घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्र सरकार ने चीनी के 10 टन शुल्क मुफ्त आयात को मंजूरी दे  दी है। इसका असर आने वाले  दिनों में दिखेगा और दाम सामान्य होने की संभावना है। -राजेश भगोत्रा, प्रधान शुगर मर्चेंट एसोसिएशन

चीनी का भाव एकदम से बढ़ने का पता चला है। विभाग के सहायक निदेशक को कह दिया है। वह टीम के साथ बाजारों में स्थिति का जायजा लेंगे और जांच करेंगे कि कोई चीनी की कालाबाजारी न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed