फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Three road accidents in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर सड़क हादसा: कहीं खेत में पलटी कार तो कहीं खाई में गिरा ट्रक, तीन हादसों में दो की मौत, सात घायल

Tue, 13 Oct 2026 04:21 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 13 Oct 2026 04:21 PM IST
सार
Register For Event

जम्मू-कश्मीर के राजोरी, रामबन और डोडा जिलों में मंगलवार को हुए तीन सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्ची आफिया कौसर और एक ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हुए।

विज्ञापन
Three road accidents in Jammu and Kashmir
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी, रामबन और डोडा जिलों में मंगलवार को हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 12 वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। हादसों के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

राजोरी में कार पलटने से बच्ची की मौत
राजोरी जिले के इस्लामपुर गांव के पास एक कार सड़क से फिसलकर खेत में पलट गई। हादसे के समय कार में 12 वर्षीय आफिया कौसर अपने पिता अब्दुल फरीद और दादा मखना के साथ सवार थी। तीनों थानामंडी के भंगाई गांव से राजधानी की ओर जा रहे थे।

हादसे में आफिया की मौत हो गई जबकि घायलों को बचावकर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। बच्ची के शव को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए शवगृह में रखवाया गया।

रामबन में खाई में गिरा सेब से लदा ट्रक, चालक की मौत
दूसरा हादसा रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाचलाना के पास मंगलवार तड़के हुआ। यहां सेब से लदा एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक सादिक खान की मौत हो गई जो राजस्थान का निवासी था। ट्रक में सवार सहायक मोहम्मद सिकंदर घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ट्रक श्रीनगर से सेब लेकर गुजरात जा रहा था।

डोडा में मिनी बस पलटी, चार यात्री घायल
तीसरा हादसा डोडा जिले के खेलनी के पास हुआ जहां यात्रियों से भरी एक मिनी बस पलट गई। हादसे में कम से कम चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed