फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Unable to challenge Modi through elections, the Congress is creating an anarchic atmosphere in order to seize

जम्मू: 'मोदी को चुनाव से चुनौती देने में असमर्थ, इसलिए अराजकता का सहारा ले रही कांग्रेस', बोले राम माधव

Wed, 04 Nov 2026 02:01 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 04 Nov 2026 02:01 PM IST
सार
Register For Event

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने कांग्रेस पर पीएम नरेंद्र मोदी को चुनाव में चुनौती देने में असमर्थ रहने और सत्ता हासिल करने के लिए देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल गांधी पर एसआईआर को लेकर दुष्प्रचार करने और बांग्लादेश-नेपाल जैसे राजनीतिक घटनाक्रमों को सत्ता परिवर्तन का मॉडल मानने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
Unable to challenge Modi through elections, the Congress is creating an anarchic atmosphere in order to seize
राम माधव - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने मंगलवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को लाेकतांत्रिक चुनाव के जरिये चुनावी देने में असमर्थ कांग्रेस सत्ता हथियाने के लिए देश में अराजकता का माहौल बना रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में जानबूझकर दुष्प्रचार का आरोप जड़ा।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा के त्रिकुटानगर स्थित मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राम माधव ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य चुनावी राजनीति तक ही सीमित नहीं रह गया है। वह सरकार बदलने के लिए संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करना चाहती है और अस्थिरता लाना चाहती है। विपक्षी नेताओं की सत्ता परिवर्तन (रिजीम चेंज) की बात उठाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आरोप जड़ा कि कांग्रेस देश में सरकार बदलने के लिए बांग्लादेश और नेपाल में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों को एक मॉडल के रूप में देख रही है।

राम माधव ने दिल्ली में कांग्रेस के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन का भी जिक्र किया। कहा कि अगर कांग्रेस झूठा प्रचार फैलाने के लिए 50 हजार लोगों को इकट्ठा करती है तो हम पांच लाख गांवों तक पहुंचेंगे और सौ करोड़ लोगाें को उनकी सच्चाई बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कांग्रेस घुसपैठियों को भारत में वोट का अधिकार चाहती है?
भाजपा उपाध्यक्ष ने एसआईआर को लेकर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पड़ोसी देशों से बहुत से लोग अवैध रूप से भारत में आ गए हैं। इनमें जम्मू में बसे रोहिंग्या भी शामिल हैं। क्या कांग्रेस चाहती है कि घुसपैठियों को भारत में वोट देने का अधिकार मिले?

छह करोड़ ऐसे लोगों के नाम, जो कहीं और चले गए
मतदाता सूची से गलती से नाम हटने की संभावना के बारे में पूछे सवाल पर माधव ने दावा किया कि सूची में करीब छह करोड़ नाम ऐसे हैं जो कहीं और चले गए हैं। हटाए गए नामों की जांच की जा रही है। उनके दोबारा नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। लोग फॉर्म-6 व 8 से दोबारा नामांकन या नया नामांकन करा सकते हैं। दावा किया कि बीते 10 साल में मतदाता सूची में करीब 2.5 करोड़ नए वोटर जोड़े गए हैं।

इंदिरा गांधी के चुनाव को लेकर इतिहास याद दिलाया
राम माधव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए याद दिलाया कि इंदिरा गांधी के चुनाव को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अमान्य घोषित किया था। जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए उन्होंने 1987 के विस चुनावों में हुई चुनावी अनियमितताओं को भी याद किया। दावा किया कि कांग्रेस बार-बार ईवीएम से जुड़े अपने दावे साबित करने में नाकाम रही है। राम माधव ने चुनाव आयोग के सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे का जिक्र किया। कहा, इसमें पूरी प्रक्रिया का विवरण है। कांग्रेस के 13 करोड़ नाम हटा दिए जाने के दावे पर कहा कि वे ऐसे लोगों को सामने लाएं, जो यह साबित कर सकें कि उनके नाम गलत तरीके से हटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed