{"_id":"6aeb1ef6a7bca94e0c0aaddd","slug":"video-pm-surya-ghar-yojana-explained-to-people-through-street-plays-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"जम्मू: नुक्कड़ नाटक से लोगों को समझाई पीएम सूर्य घर योजना, सोलर पैनल लगाने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: नुक्कड़ नाटक से लोगों को समझाई पीएम सूर्य घर योजना, सोलर पैनल लगाने के लिए किया प्रेरित
बुधवार को पौनी मुख्य बाजार में बिजली विभाग की ओर से पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की इस योजना की जानकारी देते हुए लोगों को इसके लाभ और सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर पीडीडी विभाग के जूनियर इंजीनियर मोहित ने बताया कि विभाग की टीम विभिन्न क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी दे रही है। उन्होंने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों तक योजना की जानकारी पहुंचाना है, ताकि अधिक से अधिक परिवार इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि वे योजना की जानकारी प्राप्त कर अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाने के लिए आगे आएं।
जम्मू-कश्मीर के लोगों को योजना से लाभ: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर सरकारी सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं। इससे बिजली बिल में कमी आएगी और परिवारों को सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली उत्पादन करने का अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।