फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   annapurna-devi-rahul-gandhi-foreign-forces-sir-controversy

झारखंड: ‘विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे राहुल गांधी’, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने साधा निशाना

Fri, 23 Oct 2026 07:47 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2026 07:47 PM IST
सार
Register For Event

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने और देश में अराजकता फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष एसआईआर को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त पर बिना सबूत आरोप लगा रहा है और उसके विरोध प्रदर्शनों से देश के विकास पर असर पड़ रहा है।

विज्ञापन
annapurna-devi-rahul-gandhi-foreign-forces-sir-controversy
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी प्रेसवार्ता करती हुईं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष बीते कुछ माह से केंद्र सरकार पर जोरदार तरीके से घेराबंदी करने में जुटे हुए हैं। वहीं, भाजपा भी राहुल गांधी पर सततरूप से पलटवार कर रही है। इसीक्रम में झारखंड के जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता पैदा करने के लिए विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री ने एक प्रेस वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं के विरोध प्रदर्शन देश के विकास को प्रभावित कर रहे हैं। इनसे देश की आर्थिक वृद्धि पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल मुख्य चुनाव आयुक्त पर एसआईआर को लेकर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, वे कोई सबूत देने में विफल रहे हैं। अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह चुनाव हारने पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर सवाल उठाते हैं। लेकिन जब उनकी पार्टी राज्यों में चुनाव जीतती है तो यह प्रक्रिया अचानक ठीक हो जाती है। राहुल गांधी युवाओं को गुमराह कर 'भीड़तंत्र' के जरिये सत्ता हथियाना चाहते हैं। इससे देश में भ्रम और अराजक स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश को अस्थिर करने के लिए विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर और देश की छवि
एसआईआर का उद्देश्य अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाना है। मंत्री ने दावा किया कि किसी भी योग्य मतदाता को सूची से नहीं हटाया गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इसके बजाय, वह विदेशों में भी देश की छवि खराब कर रहे हैं।


ये भी पढ़ें- Live Bihar MLC Election: शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव का मतदान संपन्न; कतार में कोई नहीं, वोट प्रतिशत अपडेट देखें

भाजपा का अभियान
मंत्री ने दावा किया कि विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति को पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा ने गुरुवार को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान शुरू किया है। यह पखवाड़े भर चलेगा। इसका उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि विपक्ष कैसे अफवाहें फैला रहा है और युवाओं को गुमराह कर देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed