फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand-seven-ias-officers-transfer-new-posting-notification-2026

झारखंड: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात IAS अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना

Thu, 05 Nov 2026 07:54 AM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 07:54 AM IST
सार
Register For Event

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सात अधिकारियों का तबादला किया है। कार्मिक विभाग ने बुधवार रात इसकी अधिसूचना जारी की। सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
jharkhand-seven-ias-officers-transfer-new-posting-notification-2026
झारखंड सरकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड सरकार ने राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार रात इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों की यह नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। नई जिम्मेदारी मिलने से पूर्व ये सभी सात अधिकारी पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत थे।
विज्ञापन


अधिकारियों को मिलीं नई पदस्थापनाएं
अधिसूचना के अनुसार, संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग के पद पर अनुप गर्ग को पदस्थापित किया गया है। वहीं, अवर सचिव वित्त विभाग के रूप में सिद्धांत कुमार की तैनाती की गई है। अवर सचिव कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का प्रभार आनंद शर्मा को मिला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, अवर सचिव अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के पद पर नाजिश उमर अंसारी को नियुक्त किया गया है। अवर सचिव ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी हिमांशु लाल को मिली है। अवर सचिव स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर दीप्ति रोहिला की तैनाती हुई है, जबकि अवर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के रूप में कृति कामना को पदस्थापित किया गया है। सरकार को उम्मीद है कि इन तैनातियों से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed