फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Students protest against mess fee hike at the Central University.

झारखंड: जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच रांची सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी छात्र सड़क पर, मेस फीस का विरोध

Sun, 23 Aug 2026 09:25 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:25 PM IST
सार
Register For Event

रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मेस शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में रविवार को सैकड़ों छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर बिना पर्याप्त सुविधाएं दिए शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया। आक्रोशित छात्रों ने मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Students protest against mess fee hike at the Central University.
आंदोलन पर बैठे छात्र

विस्तार

जेपीएससी-जेएसएससी छात्र आंदोलन के बीच राजधानी रांची स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए। विश्वविद्यालय के हॉस्टल में मेस शुल्क बढ़ाए जाने के विरोध में रविवार को सैकड़ों छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर बिना पर्याप्त सुविधा दिए मेस शुल्क बढ़ाने का आरोप लगाया। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए मुख्य द्वार पर आवाजाही प्रभावित रही।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि मेस में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता पहले से ही संतोषजनक नहीं है। कई बार खाने में कंकड़ और कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आती रही है। इसके बावजूद अचानक मेस शुल्क बढ़ा दिया गया। छात्रों ने सवाल उठाया कि जब भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ तो शुल्क बढ़ाने का औचित्य क्या है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि वे पुरानी निर्धारित दर पर ही मेस शुल्क का भुगतान करेंगे और बढ़ी हुई राशि किसी भी कीमत पर नहीं देंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन में हलचल मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीन स्टूडेंट वेलफेयर समेत विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: गयाजी में राहुल गांधी पर बरसे विजय सिन्हा, बोले- बिना संघर्ष बड़े पद पाने वाले नहीं समझते जमीनी हकीकत


मामले की जानकारी देते हुए डॉ. अनुराग लिंडा ने बताया कि पहले मेस का संचालन करने वाली एजेंसी कम दर पर भोजन उपलब्ध करा रही थी। हाल ही में नई एजेंसी को मेस संचालन की जिम्मेदारी मिलने के बाद शुल्क में बढ़ोतरी की गई, जिसके कारण विवाद उत्पन्न हुआ।

प्रबंधन ने छात्रों की मांगों और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुनते हुए मेस शुल्क के मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद छात्रों का गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने अपना अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर दिया। छात्रों ने कहा कि मेस की गुणवत्ता और शुल्क व्यवस्था पर वे आगे भी नजर बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed