फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Municipal crackdown on coaching institutes amidst student protests; notices to be issued on the 20th.

झारखंड: रांची में 20 कोचिंग संस्थानों पर निगम का शिकंजा, तीन दिन में लाइसेंस नहीं दिखाया तो सील होंगे सेंटर

Sun, 23 Aug 2026 09:35 PM IST
राँची ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राँची ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 09:35 PM IST
सार
Register For Event

छात्र आंदोलन के बीच रांची में कोचिंग संस्थानों पर नगर निगम की कार्रवाई तेज हो गई है। जांच अभियान के दौरान बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित 20 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है। संचालकों को तीन दिनों में जरूरी दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है, ऐसा नहीं करने पर संस्थानों को सील किया जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Municipal crackdown on coaching institutes amidst student protests; notices to be issued on the 20th.
कोचिंग संस्थान में पढ़ते बच्चे ( फाइल फोटो )

विस्तार

छात्र आंदोलन के बीच राजधानी रांची में कोचिंग संस्थानों पर रांची नगर निगम की कार्रवाई शुरू हो गई है। निगम ने जांच अभियान चलाकर 20 कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया। इन संस्थानों पर बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालन का आरोप है। निगम ने संबंधित संचालकों को तीन दिनों के भीतर आवश्यक कागजात और अनुमति से संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रांची में करीब 861 कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं। इनमें अब तक महज 61 संस्थानों के पास ट्रेड लाइसेंस होने की बात सामने आई है। ऐसे में निगम की कार्रवाई से कोचिंग संस्थान संचालकों में हड़कंप है। निगम ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किए गए और नियमों का पालन नहीं हुआ, तो संबंधित संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन


भाजपा ने लगाया बदले की कार्रवाई का आरोप
नगर निगम की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। भाजपा ने इसे हेमंत सोरेन सरकार की बदले की कार्रवाई करार दिया है। पार्टी का आरोप है कि छात्र आंदोलन को कमजोर करने के उद्देश्य से कोचिंग संस्थान संचालकों पर दबाव बनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि आंदोलन से जुड़े छात्रों और उनके सहयोगियों को अलग-अलग तरीके से दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झारखंड: जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन के बीच रांची सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भी छात्र सड़क पर, मेस फीस का विरोध

झामुमो बोला- नियम के तहत हो रही कार्रवाई
वहीं, झामुमो ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि नगर निगम की कार्रवाई पूरी तरह नियम और कानून के तहत हो रही है। बिना लाइसेंस संचालित संस्थानों की जांच करना निगम की जिम्मेदारी है और इसी के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। पार्टी ने इसे छात्र आंदोलन से जोड़कर देखने को राजनीतिक आरोप बताया है। फिलहाल तीन दिनों की समय सीमा के बाद निगम की अगली कार्रवाई पर कोचिंग संचालकों और छात्र संगठनों की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed