फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply for 2,861 Posts Check Eligibility Age Limit and Selection P

10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका: रेलवे में निकली 2800+ अप्रेंटिस पदों की भर्ती; जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 04 Nov 2026 01:41 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Wed, 04 Nov 2026 01:41 PM IST
सार
Register For Event

सेंट्रल रेलवे ने 2,861 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार पर होगा। प्रशिक्षण एक साल का होगा और हर महीने 9,600 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। जानें आयु सीमा, फीस और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
 

विज्ञापन
Central Railway Apprentice Recruitment 2026 Apply for 2,861 Posts Check Eligibility Age Limit and Selection P
रेलवे में 2861 पदों पर अप्रेंटिस भर्ती - फोटो : AI Generated

विस्तार

रेलवे में प्रशिक्षण पाने का मौका तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल, सेंट्रल रेलवे (आरआरसी सीआर) ने अप्रेंटिस के 2,861 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती मुंबई, भुसावल, पुणे, नागपुर और सोलापुर क्लस्टर के लिए निकाली गई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। यह भर्ती अप्रेंटिस एक्ट, 1961 के तहत प्रशिक्षण के लिए है।
विज्ञापन

सेंट्रल रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: क्लस्टर के अनुसार पदों की संख्या

क्र. सं.

क्लस्टर

कुल पद

1

मुंबई

1,712

2

भुसावल

500

3

पुणे

271

4

नागपुर

221

5

सोलापुर

157

कुल

 

2,861

मुंबई क्लस्टर की प्रमुख यूनिट में पद

वर्कशॉप / यूनिट

पद

माटुंगा वर्कशॉप

547

परेल वर्कशॉप

272

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या उसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। 10वीं में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र भी जरूरी है। केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते। इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इस नोटिफिकेशन के तहत पात्र नहीं हैं। जिन उम्मीदवारों की अप्रेंटिस ट्रेनिंग पहले से चल रही है या जो पहले यह प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, वे भी आवेदन नहीं कर सकते।
विज्ञापन

उम्र कितनी होनी चाहिए?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 3 नवंबर 2026 को कम से कम 15 साल और अधिकतम 24 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को पांच साल, अन्य पिछड़ा वर्ग को तीन साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी। पूर्व सैनिकों के लिए नोटिफिकेशन में दिए गए विशेष नियम लागू होंगे। उम्मीदवारों को अपनी जन्मतिथि और श्रेणी के हिसाब से उम्र की पात्रता आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर जांचनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान हर महीने 9,600 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा। यह रकम प्रशिक्षण के लिए दी जाएगी, इसे नियमित रेलवे कर्मचारी की सैलरी नहीं समझना चाहिए। रेलवे की ओर से हॉस्टल या रहने की सुविधा भी नहीं दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण शुरू होने से पहले अप्रेंटिसशिप का अनुबंध करना होगा। अगर उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम है, तो यह अनुबंध उसके अभिभावक के माध्यम से किया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद रेलवे में स्थायी नौकरी मिलने की कोई गारंटी नहीं है।

आवेदन फीस कितनी देनी होगी?

सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये रखी गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस नहीं देनी होगी। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई या वॉलेट के जरिए किया जा सकता है। फीस जमा होने के बाद वापस नहीं की जाएगी। अगर खाते से पैसे कट जाएं, लेकिन आवेदन की पुष्टि न हो, तो दोबारा भुगतान करने से पहले वेबसाइट पर दिए गए ‘वेरिफाई पेमेंट’ विकल्प से स्थिति जांच लें।

चयन कैसे किया जाएगा?

उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच और मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया से गुजरना होगा। मेरिट सूची और दस्तावेज जांच की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने ट्रेड, क्लस्टर और यूनिट की सीटों की जानकारी जरूर देख लें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed