फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   SBI SO Recruitment 2026 Apply for 60 Manager and Deputy Manager Security Posts

एसबीआई में मैनेजर और डिप्टी मैनेजर पदों पर भर्ती: आज से आवेदन शुरू, किस आधार पर होगा चयन? जानें पूरी प्रक्रिया

Wed, 04 Nov 2026 07:24 AM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Wed, 04 Nov 2026 07:24 AM IST
सार
Register For Event

 SBI SO Recruitment 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के 60 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन 4 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर 2026 तक चलेंगे। उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री और सेना या अर्धसैनिक बलों में तय सेवा अनुभव होना चाहिए। चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा। विस्तार से जानने के लिए पूरी कॉपी विस्तार से पढ़ें।
 

विज्ञापन
SBI SO Recruitment 2026 Apply for 60 Manager and Deputy Manager Security Posts
SBI SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) के 60 पदों पर आज यानी  4 नवंबर 2026 आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती का विज्ञापन नंबर CRPD/SCO/2026-27/28 है। उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें और जांच लें कि वे शैक्षणिक योग्यता, उम्र और सेवा अनुभव से जुड़ी सभी शर्तें पूरी करते हैं या नहीं।
विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

पद का नाम

कुल पद

मैनेजर (सिक्योरिटी) और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी)

60

अनुसूचित जाति (SC)

9

अनुसूचित जनजाति (ST)

4

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

16

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

6

सामान्य वर्ग (General)

25

कुल

60

कौन कर सकता है आवेदन?

दोनों पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्र 25 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मैनेजर पद के लिए सेना में मेजर या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 10 साल की कमीशन सेवा जरूरी है। नौसेना और वायुसेना में इसके बराबर रैंक और सेवा अनुभव भी मान्य है। अर्धसैनिक बलों के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 10 साल की सेवा के साथ डिप्टी कमांडेंट होना जरूरी है। डिप्टी मैनेजर पद के लिए सेना में कैप्टन या उससे ऊपर के पद पर कम से कम 5 साल की कमीशन सेवा चाहिए। अर्धसैनिक बलों में असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में 5 साल की सेवा जरूरी है। दोनों पदों के लिए तय चिकित्सा मानक SHAPE-1 हैं।
विज्ञापन

चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और व्यक्तिगत इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में रीजनिंग, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और प्रोफेशनल नॉलेज के चार हिस्से होंगे। परीक्षा में कुल 200 सवाल होंगे और कुल अंक भी 200 होंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रोफेशनल नॉलेज के सवाल 100 अंकों के होंगे और इसी हिस्से के अंक मेरिट में गिने जाएंगे। बाकी तीन हिस्से केवल क्वालिफाइंग होंगे। गलत जवाब देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कितनी मिलेगी सैलरी और फीस कितनी है?

मैनेजर (सिक्योरिटी) का पद MMGS ग्रेड-3 और डिप्टी मैनेजर (सिक्योरिटी) का पद MMGS ग्रेड-2 के तहत है। मैनेजर का वेतनमान 85,920 रुपये से 1,05,820 रुपये और डिप्टी मैनेजर का वेतनमान 64,820 रुपये से 93,960 रुपये तक है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, शहर प्रतिपूर्ति भत्ता, भविष्य निधि, एनपीएस के तहत पेंशन और चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं है। ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2026 है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed