फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   RRB Section Controller City Slip 2026 Released, Check Exam City and Date

रेलवे: सेक्शन कंट्रोलर की सिटी स्लिप जारी, 12-13 अक्तूबर को परीक्षा; ऐसे पता करें किस शहर में होगा आपका एग्जाम

Sat, 03 Oct 2026 07:34 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2026 07:34 AM IST
सार
Register For Event

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार अब परीक्षा का शहर और तारीख देख सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर को होगी, जबकि प्रवेश पत्र 8 अक्तूबर से उपलब्ध होगा।
 

विज्ञापन
RRB Section Controller City Slip 2026 Released, Check Exam City and Date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 03/2026 के तहत हो रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपनी सिटी स्लिप के जरिए परीक्षा का शहर और परीक्षा की तारीख देख सकते हैं।

विज्ञापन


सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट rrb.digialm.com पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पद हैं। भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग चरण शामिल हैं।

विज्ञापन

कब होगी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती की परीक्षा?

  • सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 12 और 13 अक्तूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • ध्यान रखें कि सिटी सूचना पर्ची और प्रवेश पत्र अलग-अलग दस्तावेज हैं।
  • सिटी स्लिप परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी देती है, जबकि प्रवेश पत्र परीक्षा में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज होगा।
विज्ञापन

प्रवेश पत्र कब जारी होगा?

सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र 8 अक्तूबर 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा। सिटी स्लिप पहले जारी करने का उद्देश्य उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी पहले देना है, ताकि वे यात्रा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय रहते कर सकें। जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 12 अक्तूबर 2026 को निर्धारित है, वे वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण हैं?

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा
  • कंप्यूटर आधारित अभिरुचि परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • चिकित्सीय परीक्षा

कंप्यूटर आधारित परीक्षा चयन प्रक्रिया का पहला प्रमुख चरण है। उम्मीदवार अब जारी सिटी स्लिप से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकते हैं।

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों की मदद से अपनी सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

  • रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • मुख्य पृष्ठ पर सीईएन 03/2026 सेक्शन कंट्रोलर सिटी सूचना पर्ची से संबंधित लिंक खोजें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • दिया गया सत्यापन कोड भरें और जमा करें।
  • स्क्रीन पर सिटी सूचना पर्ची दिखाई देगी।
  • पर्ची में दर्ज परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जांचें।
  • सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसकी एक प्रति सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed