फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: Apply for 4,471 Posts

आरआरसी वैकेंसी: दक्षिण रेलवे में अप्रेंटिस के 4471 पदों पर भर्ती, कौन और कब तक कर सकते हैं आवेदन? जानें नियम

Tue, 01 Sep 2026 11:41 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 01 Sep 2026 11:41 AM IST
सार
Register For Event

दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत 4,471 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Southern Railway Apprentice Recruitment 2026: Apply for 4,471 Posts
Southern Railway Apprentice Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

दक्षिण रेलवे ने अप्रेंटिस के विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए 4,471 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की सूची 15 अक्तूबर 2026 को जारी की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह भर्ती रोजगार नहीं, बल्कि प्रशिक्षण के लिए है।

विज्ञापन

फ्रेशर श्रेणी

इकाई प्रमुख ट्रेड कुल पद
कैरिज एंड वैगन वर्क्स, पेरम्बूर फिटर, वेल्डर, पेंटर 80
केंद्रीय कार्यशाला, पोनमलई फिटर, वेल्डर (जी एंड ई) 43
सिग्नल एवं टेलीकॉम वर्कशॉप, पोदानूर, कोयंबटूर फिटर 20
रेलवे अस्पताल, पेरम्बूर एमएलटी (रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, कार्डियोलॉजी) 20
फ्रेशर के कुल पद - 163

पूर्व-आईटीआई श्रेणी

विज्ञापन
समूह शामिल इकाइयां कुल पद
कैरिज एंड वैगन वर्क्स समूह पेरम्बूर सीएंडडब्ल्यू, चेन्नई डिवीजन, इलेक्ट्रिकल वर्कशॉप पेरम्बूर, इंजीनियरिंग वर्कशॉप अराक्कोनम, इंजीनियरिंग मुख्यालय, लोको वर्क्स पेरम्बूर, रेलवे अस्पताल पेरम्बूर 1,528
केंद्रीय कार्यशाला, पोनमलई समूह पोनमलई, मदुरै डिवीजन, तिरुचिरापल्ली डिवीजन 1,292
सिग्नल एवं टेलीकॉम वर्कशॉप, पोदानूर समूह पलक्कड़, सलेम, पोदानूर वर्कशॉप, त्रिवेंद्रम डिवीजन 1,488
पूर्व-आईटीआई के कुल पद - 4,308

कौन कर सकता है आवेदन?

फिटर, मशीनिस्ट, एमएमवी, टर्नर, डीजल मैकेनिक, बढ़ई, पेंटर, वेल्डर, वायरमैन, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल): उम्मीदवार को 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई पाठ्यक्रम पास और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन: उम्मीदवार का विज्ञान विषय के साथ 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र जरूरी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: उम्मीदवार ने भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों के साथ 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। साथ ही आईटीआई और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना चाहिए।
सचिवीय सहायक एवं अंग्रेजी स्टेनोग्राफर: उम्मीदवार का 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ आईटीआई और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना चाहिए।
ICTSM: उम्मीदवार का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। साथ ही आईटीआई और NCVT/SCVT प्रमाणपत्र होना चाहिए।
COPA/PASA: उम्मीदवार को 10वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) ट्रेड में राष्ट्रीय ट्रेड प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

क्या है आयु सीमा के नियम?

अधिसूचना की तारीख 28 अगस्त 2026 के अनुसार, उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु फ्रेशर और पूर्व-आईटीआई उम्मीदवारों के लिए 22 वर्ष, जबकि एमएलटी उम्मीदवारों के लिए 24 वर्ष है। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी, जिसमें ओबीसी-एनसीएल को 3 वर्ष, एससी/एसटी को 5 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट शामिल है।

इतना मिलेगा स्टाइपेंड

श्रेणी मासिक वजीफा
फ्रेशर - 10वीं पास 8,200
फ्रेशर - 12वीं पास 9,600
पूर्व-आईटीआई 9,600

कैसे होगा चयन?

  • फ्रेशर श्रेणी: 10वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। 10वीं के अंकों को 200 अंकों में बदला जाएगा।
  • पूर्व-आईटीआई श्रेणी: 10वीं और आईटीआई के अंकों को 100-100 अंक का समान महत्व दिया जाएगा। दोनों के अंक मिलाकर 200 अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
  • एमएलटी श्रेणी: 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान के अंकों के आधार पर मेरिट तैयार होगी। इन अंकों को 200 अंकों में बदला जाएगा।

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले दक्षिणी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘समाचार एवं अपडेट’ सेक्शन में जाकर ‘कार्मिक शाखा सूचना’ पर क्लिक करें।
  • अप्रेंटिस भर्ती की अधिसूचना खोलकर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर जाएं।
  • मांगी गई सभी जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क, यदि लागू हो, जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed