Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a8baccce4d4a51cd007c614","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-08-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
07:52 PM, 24-Aug-2026
Bihar: राघोपुर में गंगा कटाव का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वे, अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद भागलपुर हवाई अड्डे पर अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ की स्थिति और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। और पढ़ें07:40 PM, 24-Aug-2026
Bihar News: मुंगेर में गंगा का रौद्र रूप, निचले इलाकों के गांव और घरों में फैलने लगा बाढ़ का पानी
Bihar Flood News: मुंगेर में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। हवेली खड़गपुर का कृष्णा नगर गांव बाढ़ के पानी से घिर गया है। लोग छतों और सड़कों पर शरण लेने को मजबूर हैं। जिला प्रशासन ने अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर राहत और बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं।और पढ़ें
विज्ञापन
07:24 PM, 24-Aug-2026
Bihar: गंगा कटाव से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, तेजस्वी यादव को बुलाने की जिद; प्रशासन में मचा हड़कंप
Bihar News: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी के कटाव से परेशान एक युवक विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। रवि कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को मौके पर बुलाने और तत्काल कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। पुलिस और प्रशासन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे रहे।और पढ़ें
07:12 PM, 24-Aug-2026
BPSC Controversy: सरकारी अफसर ने आंदोलनकारियों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी; माफी मांगी, मगर CM नाराज
Rajasthan News: बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिए एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। एईडीओ और TRE-4 परीक्षा से जुड़े सवाल पर उन्होंने ‘हाथी चले बाजार...’ कहावत कही, जिसका वीडियो वायरल हो गया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने माफी मांगी, लेकिन मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।और पढ़ें
06:20 PM, 24-Aug-2026
Bihar: डबल मर्डर के बाद ज्योतिर्लिंग दर्शन से पाप धोने का प्रयास; केदारनाथ घूमा, काशी में दबोचा गया
Bihar News: मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में तीन महीने से लापता कारोबारी दंपति की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, संपत्ति विवाद में छोटे भाई अनुज ने बड़े भाई मनोज भगत की मूर्ति से सिर पर वार कर हत्या की, जबकि उसकी पत्नी मीनू देवी की गला दबाकर हत्या की। शवों को बोचहा क्षेत्र में ठिकाने लगाने के आरोप में पुलिस ने अनुज को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।और पढ़ें
06:06 PM, 24-Aug-2026
Bihar: मुंगेर में ग्रामीणों का फोरलेन पर हल्ला बोल, घंटों जाम रहा रास्ता; पहुंच पथ-पुलिया की मांग तेज
Bihar News: मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर रतनपुर और डंगराचक के सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंच पथ और पक्की पुलिया निर्माण की मांग को लेकर करीब साढ़े तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। एनएचएआई अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:37 PM, 24-Aug-2026
Bihar: औरंगाबाद में चोरों का आतंक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर समेत 4 मकानों में चोरी; CCTV में कैद हुए चोर
Bihar News: औरंगाबाद के बिजौली स्थित वास्तु विहार सोसाइटी में चोरों ने एक ही रात में चार बंद मकानों को निशाना बनाया। इनमें बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार का घर भी शामिल है। सीसीटीवी में चार संदिग्ध चोर सोसाइटी की बाउंड्री फांदकर अंदर जाते दिखाई दिए। पुलिस उनकी पहचान के लिए छापेमारी कर रही है। और पढ़ें05:20 PM, 24-Aug-2026
Bihar: मुजफ्फरपुर में अचानक बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार सीतामढ़ी से लौटने के दौरान अचानक मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने बाबा का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और हवन किया। मंत्री के अचानक पहुंचने की सूचना पर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।और पढ़ें
05:02 PM, 24-Aug-2026
Bihar: अंतिम सोमवारी पर किऊल नदी में हादसा, मां और भाई को बचाया; 13 साल की रिया की डूबने से मौत
Jamui News: जमुई के त्रिपुरारी सिंह घाट पर सावन की अंतिम सोमवारी के दिन स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन सदस्य गहरे पानी में चले गए। स्थानीय लोगों ने मां और 10 वर्षीय बेटे को बचा लिया, लेकिन 13 वर्षीय रिया कुमारी की डूबने से मौत हो गई। और पढ़ें04:03 PM, 24-Aug-2026
Bihar: मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक में डूबे दो किशोर, एक का शव मिला; आर्थर घाट पर जल चढ़ाने गए थे दोनों
Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के आर्थर घाट पर जलबोझी करने गए दो किशोर तेज बहाव में डूब गए। एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।और पढ़ें