Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a9e1abac27396a7f60a7053","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-09-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Register For Event
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
10:57 PM, 07-Sep-2026
बिहार: एसडीएम की कुर्सी पर विधायक! वायरल तस्वीर ने मचाया सियासी बवाल, रोहिणी आचार्य ने सरकार को घेरा
Bihar News: बेगूसराय के तेघड़ा एसडीएम कार्यालय की एक तस्वीर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। तस्वीर में भाजपा विधायक रजनीश कुमार एसडीएम की कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। आरजेडी नेता रोहिणी आचार्य ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है, जबकि किसी नियम के उल्लंघन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।और पढ़ें
10:40 PM, 07-Sep-2026
बिहार: सीएम सम्राट ने जहां देखा था बाढ़ का हाल, 48 घंटे बाद वहीं तीन फीट की तेज धार; दिखा गंगा का रौद्र रूप
Bihar News: बेगूसराय में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति तेजी से बिगड़ रही है। पांच सितंबर को जिस कैलाशपुर पुलिया से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ का जायजा लिया था, सात सितंबर को उसी पुलिया पर दो से तीन फीट पानी तेज धार के साथ बहता दिखाई दिया।और पढ़ें
विज्ञापन
09:57 PM, 07-Sep-2026
बिहार: गिरिराज सिंह को डाक से मिली जान से मारने की धमकी, मंत्रालय के पते पर पहुंचा गुमनाम पत्र; एफआईआर दर्ज
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह को नई दिल्ली स्थित कार्यालय के पते पर डाक से जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पत्र के स्रोत, मोबाइल नंबरों और धमकी के पीछे के मकसद की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें09:21 PM, 07-Sep-2026
बिहार: गंगा-कोसी के उफान से भागलपुर बेहाल, 178 गांव बाढ़ की चपेट में; प्रशासन ने बढ़ाई राहत की रफ्तार
Bihar Flood News: भागलपुर में गंगा और कोसी के बढ़ते जलस्तर से 56 पंचायतों के 178 गांव बाढ़ प्रभावित हैं। करीब 2.18 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि प्रशासन ने 22 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। और पढ़ें08:59 PM, 07-Sep-2026
बिहार में नाबालिग से दरिंदगी: छह घंटे में तीन आरोपी पकड़े गए; खेलने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म
Bihar News: सहरसा में नाबालिग बालिका को खेलने के बहाने एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के भीतर तीन विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया है। और पढ़ें08:40 PM, 07-Sep-2026
मुंगेर में एएसआई संतोष हत्याकांड: 8 दोषियों को उम्रकैद, 25-25 हजार जुर्माना; अदालत का बड़ा फैसला
Bihar News: मुंगेर में डायल-112 के एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने आठ दोषियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश-4 कुमारी मनीषा की अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। 24 अगस्त को अदालत ने सभी आठ अभियुक्तों को दोषी करार दिया था।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:13 PM, 07-Sep-2026
बिहार: 8,723 ग्रामीण महिलाओं को मिला 32.26 करोड़ का लोन, मंत्री रामकृपाल बोले- विकास की धुरी बनेगी आधी आबादी
मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सहकारिता के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। बिहार राज्य सहकारी बैंक और जिला सहकारी बैंक किसानों को सभी आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। और पढ़ें08:11 PM, 07-Sep-2026
बिहार: बारिश-बाढ़ ने बिगाड़ा खेती का गणित, 4,019 हेक्टेयर फसल क्षेत्र प्रभावित; प्रशासन ने बनाई योजना
Bihar News: औरंगाबाद में अत्यधिक बारिश और बाढ़ के कारण 4,019.50 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ है। सात सितंबर तक सितंबर माह में सामान्य से 196.97 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। डीएम ने जलजमाव, कृषि, सड़क, बिजली और स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को तत्काल राहत के साथ दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।और पढ़ें
07:50 PM, 07-Sep-2026
पीएम मोदी को चिट्ठी: तेजस्वी यादव का पत्र प्रधानमंत्री के नाम; सात बिंदुओं में बताया बिहार का हाल
Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर सात मांगें रखी हैं। उन्होंने बिहार की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने, पांच हजार करोड़ रुपये का विशेष राहत पैकेज देने, सेना और वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद उपलब्ध कराने समेत कई मांगें की हैं।और पढ़ें
07:43 PM, 07-Sep-2026