11:26 PM, 09-Sep-2026
ब्रेक फेल होने से हुई मौत पर ट्रिब्यूनल ने खारिज किया था दावा: सिक्किम हाईकोर्ट का ₹5 लाख मुआवजा देने का आदेश
मोटर एक्सीडेंट क्लेम्स ट्रिब्यूनल ने यह कहते हुए परिवार की याचिका खारिज कर दी थी कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हुई थी और इसमें तेज या लापरवाही से वाहन चलाने का मामला साबित नहीं हुआ।
और पढ़ें
10:53 PM, 09-Sep-2026
छत पर पार्क कर दी नई स्कोर्पियो: बिहार के वायरल वीडियो पर आनंद महिंद्रा का रिएक्शन, तारीफ के साथ दी यह चेतावनी
सोशल मीडिया पर इन दिनों बिहार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस अजीबो-गरीब कार पार्किंग का वीडियो सामने आने के बाद खुद महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पाए।
और पढ़ें
09:28 PM, 09-Sep-2026
दरभंगा: रैयाम-सकरी चीनी मिलों को फिर मिलेगी रफ्तार, 2028 तक चालू करने का लक्ष्य; किसानों को प्रशिक्षण
दरभंगा की बंद पड़ी रैयाम और सकरी चीनी मिलों को चालू करने की पहल तेज हो गई है। डीएम कौशल कुमार ने इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रतिनिधि को दोनों मिलों के गन्ना कार्यालय की चाबी सौंपी। दोनों मिलों को 2028 तक चालू करने का लक्ष्य है।
और पढ़ें
08:12 PM, 09-Sep-2026
बिहार: रोहतास में रुपये के विवाद में खूनी खेल, महिला की पीट-पीटकर हत्या; दो बेटे भी घायल
रोहतास के डेहरी में रुपये के विवाद को लेकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना में महिला के दो बेटे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
और पढ़ें
07:44 PM, 09-Sep-2026
बिहार: फसल क्षति पर किसानों को कितना मुआवजा मिलेगा, कब तक करें आवेदन? मंत्री रामकृपाल यादव ने बता दी सारी बात
बिहार के किसानों के लिए काम की खबर है। अब सरकार फसल सहायता योजना के जरिए उन्हें मुआवज देगी। इसके लिए सहकारिता विभाग के मंत्री रामकृपाल यादव ने किसानों से आवेदन देने की अपील की है। आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला ...
और पढ़ें
07:36 PM, 09-Sep-2026
बिहार: जमुई में स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर, छह घायल; चालक की हालत गंभीर
जमुई के लक्ष्मीपुर में एनएच-333 पर स्कूली बच्चों से भरे टेम्पू की ट्रैक्टर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह बच्चे घायल हुए हैं, जबकि टेम्पू चालक कैलाश साव की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया है।
और पढ़ें
07:29 PM, 09-Sep-2026
बिहार: मैट्रिक-इंटर के 168 टॉपर सम्मानित, CM सम्राट चौधरी ने साथ किया भोजन; अगले साल एक माह में होगा समारोह
बिहार में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 के 168 टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पहली बार नेक संवाद में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति-पत्र, लैपटॉप और पुरस्कार राशि दी। आइये जानते हैं सीएम सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने क्या कहा?
और पढ़ें
06:44 PM, 09-Sep-2026
बिहार: आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में गयाजी में आक्रोश मार्च, जीतन राम मांझी व संतोष सुमन का हुआ पुतला दहन
गया में ‘आरक्षण बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आरक्षण में वर्गीकरण के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला गया। जन सुराज नेता लक्ष्मण मांझी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जीतन राम मांझी और संतोष सुमन के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों नेताओं के पुतले जलाए।
और पढ़ें
06:25 PM, 09-Sep-2026
बेगूसराय: जन्माष्टमी मेले में झूला गिरने की अफवाह से मची भगदड़, 15 से अधिक लोग घायल; टूटी बैरिकेडिंग
बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर में जन्माष्टमी मेले के दौरान बुधवार शाम बैरिकेडिंग टूटने के बाद झूला गिरने की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर भागने लगे, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
और पढ़ें
05:58 PM, 09-Sep-2026
बिहार: यूनिवर्सिटी ने 11 अतिथि शिक्षक हटाए; अनुभव प्रमाण पत्र निकला फर्जी, तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा
मधेपुरा के भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में 11 अतिथि शिक्षकों के अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापन में फर्जी पाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी के अध्यापन कार्य पर रोक लगाते हुए तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।
और पढ़ें