Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
लाइव अपडेट
बिहार: दुष्कर्म पीड़िता की मेडिकल जांच में देरी, एससी-एसटी कोर्ट ने थानाध्यक्ष और आईओ को भेजा शो-कॉज नोटिस
मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज होने के चार दिन बाद मेडिकल जांच कराए जाने पर विशेष एससी-एसटी कोर्ट ने नाराजगी जताई। न्यायाधीश अजय कुमार मल्ल ने थानाध्यक्ष और आईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया। और पढ़ेंबिहार: मधुबनी में नाबालिग का जंगल में मिला शव, मुंह में कपड़ा मिलने की बात से हत्या की आशंका; सनसनी
मधुबनी के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में घर के समीप जंगल की झाड़ी से 17 वर्षीय रोशनी खातून का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें
बिहार: बेगूसराय में मां-बेटी की मौत से मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में घरेलू विवाद और आर्थिक तंगी का जिक्र
बेगूसराय के सुग्गा गांव में 25 वर्षीय महिला अनामिका कुमारी और उसकी पांच वर्षीय बेटी पीहू की मौत हो गई। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद और आर्थिक तंगी का उल्लेख है। मामले की जांच जारी है। और पढ़ेंसमस्तीपुर कांड पर सियासत तेज: शांभवी की पोस्ट पर तेजस्वी का हमला; बोले- क्रॉप करके आरोपियों के नाम क्यों हटाए?
समस्तीपुर के जगतसिंहपुर में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छह घंटे में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले पर तेजस्वी यादव ने सांसद शांभवी चौधरी की पोस्ट पर सवाल उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए। और पढ़ेंबिहार: पटना में सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर एफआईआर, सरकारी कर्मी से मारपीट और चेन छीनने का आरोप
पटना के गर्दनीबाग में सरकारी कर्मी ने सांसद पप्पू यादव समेत समर्थकों पर मारपीट, पिस्तौल के बट और लोहे की रॉड से हमला करने तथा दो तोले की सोने की चेन छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। और पढ़ेंबिहार: जिस कंपनी पर यूपी में हुई कार्रवाई, वही प्रदेश में बना रही एक्सप्रेसवे; लोगों ने उठाए गुणवत्ता पर सवाल
उत्तर प्रदेश में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के आरोपों पर पीएनसी इंफ्राटेक को तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। बिहार के सासाराम से गुजर रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। और पढ़ेंबिहार न्यूज: विधान परिषद् की तीन सीटों के लिए जन सुराज के प्रत्याशी घोषित; पीके ने किसे दिया मौका?
जन सुराज ने आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तीन और समर्थित प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पटना स्नातक से डॉ. अनुज सिंह, तिरहुत स्नातक से डॉ. विमोहन कुमार और तिरहुत शिक्षक से भूषण झा प्रत्याशी होंगे।
और पढ़ें
बिहार में मवेशी कारोबारी की हत्या: जर्जर कर्कट के घर में बिलखता परिवार, पत्नी बोली- कोई जनप्रतिनिधि नहीं आया
बाढ़ के मरांची गांव में मवेशी कारोबारी रामप्रवेश सिंह की हत्या के बाद परिवार आर्थिक संकट में है। पत्नी ने जनप्रतिनिधियों पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की है।
और पढ़ेंबिहार क्राइम: दो दिन से लापता युवक का सोन नहर में मिला शव, हत्या की आशंका पर बिहटा-बिक्रम मार्ग जाम
पटना के बिक्रम से मंगलवार रात लापता युवक जयराम चौहान का शव गुरुवार सुबह सोन नहर से बरामद हुआ। एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर बिहटा-बिक्रम मार्ग जाम किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
और पढ़ें